दादरी में पैतृक भूमि पर अवैध कब्जे को लेकर भारतीय किसान यूनियन (बलराज) ने उठाई आवाज, एसडीएम दादरी को सौंपा ज्ञापन
दादरी कस्बा खारी कुआं निवासी श्री गोपाल गर्ग पुत्र स्व० शिवचरण दास एवं श्री मनोज जिंदल पुत्र स्व० प्रेमचंद की पैतृक भूमि पर हो रहे अवैध कब्जे एवं निर्माण कार्य के विरोध में आज भारतीय किसान यूनियन (बलराज) के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उपजिलाधिकारी दादरी को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच एवं न्याय की मांग की

- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
ज्ञापन में बताया गया कि खसरा संख्या 370, नया खसरा संख्या 1161, रकबा 1265 वर्गमीटर भूमि में स्व० शिवचरण दास एवं स्व० प्रेमचंद की 1/3 हिस्सेदारी है। आरोप है कि सहखातेदार राकेश गोयल, राज गोयल, करण गोयल एवं जीतू गोयल द्वारा तहसील प्रशासन से सांठगांठ कर लगभग 650 वर्गमीटर भूमि का विक्रय कर दिया गया तथा लगभग 420 वर्गमीटर भूमि पर अवैध कब्जा कर लिया गया। जबकि विपक्षीगण का उक्त भूमि में लगभग 105 वर्गमीटर का ही हिस्सा है।
भारतीय किसान यूनियन (बलराज) ने आरोप लगाया कि अब शेष लगभग 200 वर्गमीटर भूमि पर भी जबरन कब्जा एवं निर्माण कार्य करने का प्रयास किया जा रहा है। पीड़ित परिवार लगातार प्रशासन से न्याय की गुहार लगा रहा है, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्यवाही नहीं की गई। पीड़ित पक्ष का कहना है कि कुछ तहसील के अधिकारियों एवं स्थानीय भाजपा नेताओं के संरक्षण के कारण दबंगों के हौसले बढ़े हुए हैं।
भारतीय किसान यूनियन (बलराज) ने प्रशासन से मांग की है कि अवैध कब्जा एवं निर्माण कार्य तत्काल प्रभाव से रोका जाए, निष्पक्ष जांच कर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाया जाए तथा दोषी व्यक्तियों एवं संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्यवाही की जाए। साथ ही पीड़ित परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की भी मांग की गई है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र उचित कार्यवाही नहीं हुई तो भारतीय किसान यूनियन (बलराज) आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी, जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी शासन एवं प्रशासन की होगी
इस अवसर पर संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा रेखा सिवाल,राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रोहित भाटी, राष्ट्रीय प्रवक्ता एंव राष्ट्रीय महासचिव विपिन खारी, प्रदेश महासचिव कर्मवीर खारी, प्रदेश महामन्त्री ब्रह्मचंद्र बैरागी, प्रदेश उपाध्यक्ष सोनू खारी प्रदेश,प्रदेश महासचिव संदीप नागर, प्रदेश सचिव सोरव भाटी ,प्रदेश सचिव लालू यादव, उत्तर प्रदेश मीडिया प्रभारी अमरीश भाटी, जिला उपाध्यक्ष कपिल शर्मा, जिला उपाध्यक्ष इरशाद राणा , मनवर अली ,खुर्शीद प्रधान, वेद प्रकाश ग्राम अध्यक्ष सालेपुर, अजय बीडीसी ग्राम उपाध्यक्ष सालेपुर, आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे






