चौपाल में समस्या रखने के बाद भी समाधान नहीं होता अशोक चौहान
गांव नंंगली वाजिदपुर सैक्टर- 130 में नोएडा प्राधिकरण के द्वारा ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया जिसमें बुनियादी सुविधाओं की अनदेखी को लेकर प्राधिकरण के खिलाफ नाराजगी जताई नोएडा प्राधिकरण द्वारा आयोजित चौपाल में लोगों ने सिविल विभाग, जल एवं सीवर विभाग, विद्युत विभाग, और जन स्वास्थ्य विभाग आदि से जुड़ी समस्याएं उठाई लेकिन समाधान को लेकर अधिकारियों की ओर से संतोषजनक जवाब नहीं मिला इस अवसर पर ग्राम विकास संगठन नोएडा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अशोक चौहान ने बताया कि गांव नंगली वाजिदपुर में ड्रेनेज सिस्टम पूरी तरह खराब है नालियों का ढलान सही नहीं होने से बरसात के समय में जल भराव की समस्या रहती है गांव की आंतरिक सड़कों पर रेडी पटरी ओर अवैध रूप से गाड़ियां खड़ी करके अतिक्रमण
और अवैध पार्किंग के कारण लोगों को भारी समस्या होती है उन्होंने नोएडा ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर फुट ओवर ब्रिज, गांव को सिटी बस सेवा से जोड़ने, स्वास्थ्य केंद्र, नोएडा ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस वे पर सेक्टर 135 के सामने से चढ़ने के लिए सड़क बनाने और जाम की समस्या के समाधान की मांग उठाई उन्होंने बताया कि गांव नंगली वाजिदपुर में सीवर लाइन ओवरफ्लो हो रही है और पानी की सप्लाई भी पर्याप्त नहीं है गंगाजल आपूर्ति शुरू करने और पाइपलाइन पर वॉल लगाकर दुरुस्त करने की आवश्यकता है। गांव नंगली वाजिदपुर में कूड़ा उठाने की गाड़ी प्रत्येक दिन नहीं आती है , पार्क की स्थिति बेहद खराब है बच्चों के खेलने के लिए सुविधा नहीं है कई जगह बिजली के खंबे और तार जर्जर हो चुके हैं आए दिन बिजली के तारों में आग लग जाती है जर्जर तार हादसों को न्योता दे रहे है जिन्हें तुरंत ठीक किया जाना चाहिए मौके पर निवासियों ने कहा कि गांव में खेल का मैदान नहीं है साथी ही आवारा पशु, कुत्ते और बंदरों की बढ़ती संख्या से लोगों को परेशानी हो रही है इन्हें तत्काल पकड़ा जाए। निवासियों ने गांव नंगली वाजिदपुर को सिटी बस सेवा से जोड़ने और डूब क्षेत्र में बनी नोएडा प्राधिकरण की अस्थाई गौशाला को सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित करने की मांग की ।
नहीं हो पाई तीन साल में कार्यवाही ग्राम विकास संगठन नोएडा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अशोक चौहान ने कहा कि 3 वर्ष पहले भी इन समस्याओं को उठाया गया था लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है चौपाल में नहीं पहुंचे सभी विभाग के अधिकारी जिसके कारण ग्राम वासियों को स्पष्ट जवाब नहीं मिला जिससे लोगों में नाराजगी है।
इस अवसर पर नोएडा प्राधिकरण के वरिष्ठ प्रबंधक अनिल कुमार, डीडी.अंकित सेंगर , एपी अंकित राजपूत, सुभाष, लेखपाल मनोज सिंघल, जेई संतोष पांडे ,
ग्रामीण ऋषभ चौहान, मोनू चौहान, सत्येंद्र गुर्जर मुक्ती चौहान, आदि उपस्थिति रहे।

