एक पुत्र का अपने पिता के प्रति सच्चा सम्मान… और समाज के प्रति प्रेरणादायक योगदान।
GBN एक्स्प्रेस न्यूज देवेंद्र सिंह भाटी विज्ञापन के लिए संपर्क करें-9958109866.9716929282

- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
ग्रेटर नोएडा के गाँव अट्टा गुजरान निवासी श्री नितिन नागर जी ने अपने पूज्य पिताजी की बरसी के अवसर पर गाँव सरकपुर की निःशुल्क लाइब्रेरी के लिए एक वाटर डिस्पेंसर दान करके समाज को एक सुंदर संदेश दिया है।
अपने पूर्वजों की स्मृति में यदि कोई कार्य आने वाली पीढ़ियों के भविष्य को संवारने के लिए किया जाए, तो वह केवल दान नहीं बल्कि एक महान संस्कार बन जाता है।
यह वाटर डिस्पेंसर लाइब्रेरी में पढ़ने वाले बच्चों और युवाओं के लिए बहुत उपयोगी सिद्ध होगा।
ऐसे कार्य न केवल जरूरत पूरी करते हैं, बल्कि समाज में सेवा, शिक्षा और संस्कारों की भावना को भी मजबूत करते हैं।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
हम श्री नितिन नागर जी का हृदय से आभार व्यक्त करते हैं और ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें।
आइए, हम सब भी अपने पूर्वजों की याद को समाजहित के कार्यों से अमर बनाने का संकल्प लें।






