एमएलसी शिक्षक विधायक श्रीचन्द शर्मा के जन्मदिन एवं पुनः प्रत्याशी बनाए जाने पर भव्य स्वागत
एमएलसी शिक्षक विधायक माननीय श्री श्रीचन्द शर्मा जी के जन्मदिन एवं पुनः एमएलसी शिक्षक प्रत्याशी घोषित किए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं क्षेत्र के हजारों लोगों द्वारा उनके कॉलेज परिसर कार्यालय, धूम मानिकपुर दादरी पहुंचकर शुभकामनाएँ एवं बधाई दी गई।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित समर्थकों एवं शिक्षकों ने श्रीचन्द शर्मा जी का फूल-मालाओं एवं जोरदार स्वागत के साथ अभिनंदन किया। कार्यक्रम में क्षेत्र के लोगों में भारी उत्साह देखने को मिला।
माननीय श्री श्रीचन्द शर्मा जी ने सभी क्षेत्रवासियों, भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी संगठन एवं शीर्ष नेतृत्व ने उन पर पुनः विश्वास जताकर उन्हें प्रत्याशी बनाया है, इसके लिए वे हृदय से आभारी हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन की नीतियों एवं देवतुल्य शिक्षकों के आशीर्वाद से एक बार फिर एमएलसी चुनाव में ऐतिहासिक विजय प्राप्त की जाएगी।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं का उत्साह और जनता का स्नेह ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है तथा सभी के सहयोग से क्षेत्र में विकास और शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर कार्य किया जाएगा।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा, मुकेश नागर, सुनील भाटी, कर्मवीर आर्य, सत्यपाल शर्मा, सुनील सोनकर, मनोज मावी, हरीश शर्मा सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
GBN Express News
“भरोसा नए भारत का”
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)






