बारह साल विश्वास के,विकास के,जनकल्याण के अभियान चलाएगी भाजपा।
तिलपता चौक स्थित गौतमबुद्ध नगर भाजपा जिला कार्यालय पर जिला कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा एडवोकेट ने उपस्थित भाजपा पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में केंद्र सरकार के बारह साल पूरे होने के उपलक्ष्य में पार्टी द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून से 21 जून अंतरराष्ट्रीय योग दिवस तक अभियान चलाया जाएगा जिसके तहत 10 प्रकार के विभिन्न कार्यक्रमों के तहत जनपद के सभी जनप्रतिनिधि व पार्टी के पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता जनता के बीच जाएँगे और केंद्र सरकार की उपलब्धियों तथा जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताएँगे तथा अभियान के तहत आगामी 5 जून को जिले के सभी मंडलों में एक पेड़ माँ के नाम’ के संकल्प के साथ वृक्षारोपण किया जाएगा जिसमे सभी जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता भाग लेंगे तथा 13 जून उत्तर प्रदेश सरकार के लोकनिर्णाण विभाग राज्यमंत्री व गौतमबुद्ध नगर के माननीय प्रभारी मंत्री कुंवर ब्रजेश सिंह वाईएमसीए क्लब ग्रेटर नोएडा में प्रेस वार्ता कर विस्तृत जानकारी साझा करेंगे। अभियान के जिला संयोजक भाजपा जिला उपाध्यक्ष सत्येंद्र नागर ने बताया कि 14 से 16 जून तक सभी ब्लाकों पर जन कल्याण शिविर का आयोजन किया जाएगा जिसमें स्थानीय नागरिक उपस्थित होकर सरकार की योजनाओं का लाभ लेने की जानकारी ले सकेंगे वहीं 16 जून को ब्लूम इंटरनेशनल स्कूल ग्रेटर नोएडा वेस्ट में विकसित भारत
संकल्प सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा तथा 17 से 20 जून तक दादरी नगर में प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा वही 18 जून को प्राकृतिक खेती पर कार्यशाला आयोजित होगी वहीं 8 से 14 जून के मध्य ख्याति प्राप्त लोगों से संपर्क करना है तथा वृक्षारोपण अभियान,स्वच्छता अभियान तथा प्रगति पथ यात्रा के माध्यम से विकास स्थलों एवं उच्च प्राथमिकता वाली परियोजनाओं का भ्रमण जनप्रतिनिधि व संगठन के पदाधिकारी करेंगे।प्रदीप मंगल तथा संगीता तिवारी एवं संजय रावत को अभियान का सह संयोजक बनाया गया हा। मीडिया प्रभारी कर्मवीर आर्य ने बताया कि इस अवसर पर वरिष्ठ नेता सुभाष भाटी दादरी चेयरपर्सन गीता पंडित देवा भाटी जिला महामंत्री धर्मेंद्र कोरी वीरेंद्र भाटी ठाकुर धर्मेंद्र भाटी पवन नागर पवन रावल पवन बंसल मनोज गर्ग विजय गौतम सुशील भाटी एडवोकेट कर्मवीर आर्य चन्द्रमणी भारद्वाज रजनी तोमर मुकेश भाटी वंदना वानखेड़े धीर राणा राजीव सिंघल लोकेश त्यागी भिकारी सिंह मनोज मावी दिनेश भाटी गजेंद्र बाल्मीकि राजेंद्र योगी सुनील भोयरा वरुण धीमान रोहित ठाकुर संदीप शर्मा अंशु चक्रवर्ती अजीत मुखिया अन्नू सिंह बरखा शर्मा अनुपमा मिश्रा नेहा श्रीवास्तव अंकिता त्रिवेदी सुजाता सिंह वसुंधरा झा पारुल सक्सेना महेश शर्मा संजय भैया श्यामेंद्र नागर आदि भारी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

