ग्राम विकास संगठन नोएडा के संयोजक डीपी चौहान के नेतृत्व में नोएडा प्राधिकरण के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी सतीश पाल महोदय की अध्यक्षता में नोएडा प्राधिकरण के बोर्ड रूम में बैठक की गई
ग्राम विकास संगठन नोएडा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अशोक चौहान ने बताया कि आज ग्राम विकास संगठन नोएडा की बैठक नोएडा प्राधिकरण के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी सतीश पाल , विशेष कार्याधिकारी क्रांति शेखर, अरविंद कुमार, महाप्रबंधक नियोजन, महाप्रबंधक अशोक कुमार अरोड़ा, महाप्रबंधक एसपी सिंह के साथ दोपहर 1 से नोएडा प्राधिकरण के बोर्ड रूम में बैठक की गई जो लगभग 2 घंटे चली जिसमें नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों से तीन प्रतिवेदन पर चर्चा की गई
1- अर्जित भूमि के सापेक्ष समस्त किसानों को 10 प्रतिशत आबादी भूखंड प्रदान किए जाने।
2- आबादी जहां है जैसी है कि आधार पर डिनोटिफाइड किया जाने।
3- नोएडा प्राधिकरण के अंतर्गत आने वाले गांव को मॉडल ग्राम के रूप में विकसित किए जाने के संबंध में चर्चा हुई
उपरोक्त सभी बिंदुओं पर ग्राम विकास संगठन के संयोजक डीपी चौहान द्वारा अपना पक्ष रखा गया और नोएडा प्राधिकरण के अंतर्गत आने वाले 81 गांव के किसानों को किस आधार पर 10 प्रतिशत आबादी भूखंड दिए जाएं और किस आधार पर किसने की आबादी जहां है जैसी है के आधार पर डिनोटिफाई की जाए सभी के शासन आदेश, नोएडा प्राधिकरण बोर्ड बैठक के आदेश, सरकारी गजट नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों को दिए गए सभी तथ्य और सबूत को सुनने और पढ़ने के बाद नोएडा प्राधिकरण के अधिकारों ने ग्राम विकास संगठन नोएडा के पदाधिकारी को आस्वस्थ किया कि जल्द ही किसानों के पक्ष में निर्णय लिया जाएगा जिससे कि नोएडा प्राधिकरण और किसानों के बीच आए दिन होने वाले टकराव और आंदोलन की स्थिति को समाप्त किया जा सके।
ग्राम विकास संगठन नोएडा के संयोजक डीपी चौहान ने बताया कि नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ आज की मीटिंग सकारात्मक रही और किसानों को आशा और उम्मीद है कि जल्द ही किसानों के पक्ष में नोएडा प्राधिकरण निर्णय लेगा और किसानों की समस्याओं का समाधान होगा
इस अवसर पर ग्राम विकास संगठन नोएडा के संयोजक डीपी चौहान ,राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अशोक चौहान, सत्येंद्र गुर्जर उपस्थित रहे
नोएडा- ग्राम विकास संगठन नोएडा की आवाज़ बुलंद, अधिकारियों के साथ 2 घंटे चली महत्वपूर्ण बैठक I

