यूथ अगेंस्ट एडिक्शन” के संदेश के साथ किशोरों को नशामुक्त जीवन के लिए किया गया जागरूक
विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ, शारदा विश्वविद्यालय के प्रो बोनो क्लब (लीगल एड सोसायटी) की जुवेनाइल विंग द्वारा तपस्या फाउंडेशन एवं सबर्र फाउंडेशन के सहयोग से राजकीय किशोर संप्रेक्षण गृह, गौतम बुद्ध नगर में “यूथ अगेंस्ट एडिक्शन” विषय पर नशा मुक्ति एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में 90 से अधिक किशोरों ने सहभागिता की। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं एवं किशोरों को तंबाकू सेवन, मादक पदार्थों के दुरुपयोग तथा नशे की लत के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें स्वस्थ, सकारात्मक एवं जिम्मेदार जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
कार्यक्रम के अंत में तपस्या फाउंडेशन एवं सबर्र फाउंडेशन के प्रतिनिधियों को युवा कल्याण एवं नशा मुक्ति जागरूकता के क्षेत्र में उनके सराहनीय योगदान के लिए स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर प्रो. (डॉ.) ऋषिकेश दवे, अधिष्ठाता, शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने कहा, ” ‘यूथ अगेंस्ट एडिक्’ केवल एक अभियान नहीं बल्कि एक सामाजिक संकल्प है। युवाओं को नशे से दूर रखकर ही एक स्वस्थ और सशक्त राष्ट्र का निर्माण किया जा सकता है।”
तपस्या फाउंडेशन के सह-संस्थापक एवं निदेशक श्री दिनेश शर्मा ने कहा, “‘यूथ अगेंस्ट एडिक्शन’ का संदेश युवाओं को यह समझाने का प्रयास है कि जीवन की वास्तविक सफलता स्वस्थ आदतों, सही निर्णयों और सकारात्मक सोच में निहित है।”
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
इस कार्यक्रम का संचालन डॉ. मानवेन्द्र सिंह डॉ. और डॉ. वैशाली अरोड़ा के निगरानी में हुआ और इस मौके पर दिनेश शर्मा, ऋषभ तोमर, सुभाष चानाना, प्रदीप साहनी, नीलाभ बिसेन, आरती, निधि, आदि मौजूद रहे।






