किसानों के मुद्दों को लेकर भाकियू (कृषक) का प्रतिनिधिमंडल सीईओ रवि कुमार एनजी से मिला, 3 जून को होगी महत्वपूर्ण बैठक
- किसानों की समस्याओं के समाधान को लेकर भाकियू (कृषक) सक्रिय, सीईओ को सौंपा मांगपत्र
- ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में 3 जून को किसानों के मुद्दों पर होगी बड़ी बैठक
- किसानों के अधिकारों की लड़ाई तेज, भाकियू (कृषक) ने प्राधिकरण अधिकारियों से की मुलाकात
ग्रेटर नोएडा। भारतीय किसान यूनियन (कृषक) के प्रतिनिधिमंडल ने आज राष्ट्रीय संगठन मंत्री हरबीर सिंह के नेतृत्व में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) रवि कुमार एनजी एवं अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी (एसीईओ) वी.एस. लक्ष्मी से मुलाकात कर किसानों की विभिन्न समस्याओं एवं मांगों को प्रमुखता से उठाया।
बैठक के दौरान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्ण नागर ने किसानों से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के किसान लंबे समय से नए भूमि अधिग्रहण कानून को लागू करने, मुआवजे की दरों में वृद्धि, किसानों की आबादी बैकलॉग का निस्तारण, 10 प्रतिशत भूखंड आवंटन तथा गांवों के विकास कार्यों सहित कई प्रमुख मांगों के समाधान की प्रतीक्षा कर रहे हैं।
प्रतिनिधिमंडल ने प्राधिकरण अधिकारियों के समक्ष किसानों की समस्याओं को गंभीरता से रखते हुए उनके शीघ्र समाधान की मांग की। इस दौरान सीईओ रवि कुमार एनजी ने किसानों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और उनके निस्तारण के लिए सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्ण नागर ने बताया कि किसानों की समस्याओं के समाधान हेतु 3 जून को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें प्राधिकरण के विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहेंगे। बैठक में किसानों की लंबित मांगों एवं विकास संबंधी मुद्दों पर विस्तृत चर्चा कर समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे।
इस अवसर पर राष्ट्रीय संगठन मंत्री हरबीर सिंह, ऋषिपाल कसाना, एडवोकेट जीतू गुर्जर, प्रमोद चौधरी, देवेंद्र कसाना, सोविंदर चेची, अजीत सिंह, मिश्रा जी सहित संगठन के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
- किसानों के मुद्दों पर भाकियू (कृषक) की सीईओ से वार्ता, 3 जून को होगी निर्णायक बैठक
- भूमि अधिग्रहण, मुआवजा और 10% भूखंड सहित कई मुद्दों पर प्राधिकरण से मिले किसान नेता






