CSR फंड में कथित अनियमितताओं की उच्च स्तरीय जांच की उठी मांग
जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापन, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग
ग्रेटर नोएडा।
दादरी क्षेत्र के ग्राम नगला चमरू में स्थित UTL पावर कंपनी की बस द्वारा गांव के दो छात्रों पर कथित रूप से जानलेवा हमला किए जाने के विरोध में करप्शन फ्री इंडिया संगठन के कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने सोमवार को जिलाधिकारी कार्यालय, गौतम बुद्ध नगर पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद संगठन ने जिलाधिकारी सुश्री मेधा रूपम को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट वेद प्रकाश पांडेय को सौंपकर पीड़ित छात्रों को न्याय दिलाने की मांग की।
करप्शन फ्री इंडिया संगठन के संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय ने बताया कि घटना में घायल हुए छात्र मोहित भाटी एवं अभिषेक को उनकी शैक्षिक योग्यता के अनुरूप UTL पावर कंपनी में रोजगार उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि दोनों छात्रों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए कंपनी को सामाजिक जिम्मेदारी निभानी चाहिए।
CSR फंड की जांच की मांग
संगठन ने ज्ञापन के माध्यम से कंपनी द्वारा कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) फंड के उपयोग में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के आरोपों की उच्च स्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कराने की भी मांग की। संगठन का आरोप है कि CSR मद में होने वाले कार्यों और खर्चों की पारदर्शिता सुनिश्चित की जानी चाहिए।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
न्याय नहीं मिला तो होगा बड़ा आंदोलन
चौधरी प्रवीण भारतीय ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि पीड़ित छात्रों को न्याय नहीं मिला और CSR फंड से जुड़े आरोपों की निष्पक्ष जांच नहीं कराई गई तो संगठन जनहित में व्यापक आंदोलन शुरू करेगा। उन्होंने प्रशासन से दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने तथा पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने की मांग की।
उन्होंने कहा कि प्रशासन को मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई करनी चाहिए ताकि पीड़ितों का न्याय व्यवस्था पर विश्वास बना रहे।
बड़ी संख्या में ग्रामीण और कार्यकर्ता रहे मौजूद
प्रदर्शन और ज्ञापन कार्यक्रम में बलराज हूण, धर्मेंद्र भाटी, आकाश नागर, सोनू भाटी, डॉ. अजय भाटी, श्यामवीर, अनुज भाटी, निंदर, अशोक, केशा नंबरदार, सतीश, हरिंदर, केशपाल, सुन्नी, कौशन, अंकित, राहुल, अमर, प्रमोद सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और संगठन के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)






