सलारपुर में किसानों ने मनाया उत्सव, एक साथ खरीदे चार नए ट्रैक्टर
भाकियू पदाधिकारियों ने दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना, हरिद्वार चिंतन शिविर में अधिक भागीदारी का किया आह्वान
भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के 57वें जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार को सलारपुर, नोएडा में भव्य यज्ञ-हवन एवं भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन भारतीय किसान यूनियन गौतमबुद्धनगर के जिलाध्यक्ष अशोक भाटी के नेतृत्व में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में किसानों, ग्रामीणों एवं संगठन पदाधिकारियों ने सहभागिता की।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने यज्ञ में आहुति देकर राकेश टिकैत के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना की। इस अवसर पर किसानों एवं ग्रामीणों में विशेष उत्साह देखने को मिला।
चार नए ट्रैक्टर खरीदकर मनाई खुशी
राकेश टिकैत के जन्मदिवस को यादगार बनाने के लिए सलारपुर के ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से चार न्यू हॉलैंड 3630 ट्रैक्टर खरीदकर अपनी खुशी का इजहार किया।
इस अवसर पर पूरे गांव एवं भाकियू परिवार में उत्सव जैसा माहौल रहा।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
जिलाध्यक्ष अशोक भाटी ने बताया कि किसान हितों और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से परिवार द्वारा अंशुल ऑटोमोबाइल, जेवर से चार नए ट्रैक्टर खरीदे गए हैं, जो किसान आंदोलन और संगठनात्मक गतिविधियों में उपयोग किए जाएंगे।
पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
राकेश टिकैत के दिशा-निर्देशों एवं पर्यावरण संरक्षण के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को भाकियू के झंडे एवं पौधे वितरित किए गए। अशोक भाटी ने कहा कि किसान केवल अन्नदाता ही नहीं बल्कि पर्यावरण संरक्षण के भी सबसे बड़े प्रहरी हैं। पौधारोपण और हरित अभियान को जन-जन तक पहुंचाना समय की आवश्यकता है।
कई जिलों के पदाधिकारी रहे मौजूद
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मथुरा जिलाध्यक्ष मीरा सिंह, अलीगढ़ जिलाध्यक्ष सुनील कुमार भोला, दादरी जिलाध्यक्ष मनोज मावी, प्रदेश उपाध्यक्ष विमल तोमर, राष्ट्रीय सचिव ओमपाल तालान, नोएडा महानगर अध्यक्ष श्रीपाल कसाना सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
इसके अलावा आदर्श चौधरी, धर्मेंद्र श्योरान, पवन चौरौली, धीरज चौधरी, धीरी सिंह, जलकेश बाबूजी, सुखबीर प्रधान, रिकी प्रधान, ताराचंद भाटी, चरण सिंह भाटी, सुभाष भाटी, सिंहराज गुर्जर, मनोज त्यागी, राजेश मिश्रा, अनिल शर्मा, विपिन प्रधान, नवल प्रधान, संजय फौजी, नीतिराज चौधरी, राजा चौधरी, राधे गुर्जर, प्रदीप भाटी, कृष्ण भाटी, नीरज कसाना, जगत अवाना, सचिन अवाना, अजय गुर्जर, रविंद्र भाटी, विनय विधूड़ी समेत बड़ी संख्या में किसान एवं सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
हरिद्वार चिंतन शिविर में पहुंचने का आह्वान
कार्यक्रम के समापन पर सभी जिलाध्यक्षों एवं संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने किसानों और कार्यकर्ताओं से 16 से 18 जून 2026 तक हरिद्वार में आयोजित होने वाले भाकियू चिंतन शिविर में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आह्वान किया।
वक्ताओं ने कहा कि चिंतन शिविर में किसानों के हितों, कृषि नीतियों, संगठन के विस्तार और भविष्य की रणनीति पर व्यापक चर्चा की जाएगी। किसानों की एकजुटता ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है और संगठन इसी भावना के साथ आगे बढ़ रहा है।






