विपक्षी एकता, लोकतांत्रिक मूल्यों और जनहित के मुद्दों पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा
नई दिल्ली। समाजवादी Party के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोमवार को नई दिल्ली में आयोजित INDIA (इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस) गठबंधन की महत्वपूर्ण बैठक में भाग लिया। बैठक में गठबंधन के विभिन्न दलों के वरिष्ठ नेताओं ने देश के समसामयिक राजनीतिक, सामाजिक एवं आर्थिक मुद्दों पर विचार-विमर्श किया।

बैठक के दौरान लोकतांत्रिक संस्थाओं की मजबूती, संविधान की रक्षा, सामाजिक न्याय, किसानों, युवाओं, महिलाओं तथा आम जनता से जुड़े मुद्दों पर व्यापक चर्चा की गई। गठबंधन के नेताओं ने जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने और विपक्षी एकता को और सशक्त बनाने पर जोर दिया।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
अखिलेश यादव ने बैठक में समाजवादी पार्टी का पक्ष रखते हुए कहा कि देश के लोकतांत्रिक मूल्यों, संविधान और सामाजिक न्याय की भावना को मजबूत बनाए रखना समय की आवश्यकता है। उन्होंने जनता से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देने तथा जनआकांक्षाओं के अनुरूप नीतियों को आगे बढ़ाने पर बल दिया।
बैठक में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने देश की वर्तमान परिस्थितियों पर अपने विचार साझा किए और भविष्य की रणनीतियों पर भी चर्चा की। नेताओं ने लोकतंत्र, सामाजिक समरसता और जनहित से जुड़े मुद्दों पर मिलकर कार्य करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
INDIA गठबंधन की यह बैठक आगामी राजनीतिक और जनहित के मुद्दों पर साझा दृष्टिकोण विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है। गठबंधन के नेताओं ने देशहित और जनता के सरोकारों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का संकल्प दोहराया।






