‘विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करने में उत्तर प्रदेश निभा रहा अग्रणी भूमिका : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
नीति आयोग की 11वीं शासी परिषद की बैठक में शामिल हुए मुख्यमंत्री, मानव विकास, सुशासन और जनभागीदारी पर हुआ व्यापक मंथन
लखनऊ/नई दिल्ली, 11 जून 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित नीति आयोग की 11वीं शासी परिषद की बैठक में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाग लिया। बैठक का मुख्य विषय ‘विकसित भारत @2047 के लिए समावेशी मानव विकास’ रहा, जिसमें मानव विकास, सुशासन और जनभागीदारी को विकास की केंद्रीय धुरी बनाकर देश को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में व्यापक विचार-विमर्श किया गया।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
बैठक के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर जानकारी साझा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकसित भारत के लक्ष्य की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि बैठक में मानव विकास, सुशासन, नवाचार और जनभागीदारी के माध्यम से ‘विकसित भारत’ के संकल्प को नई गति देने पर सार्थक चर्चा हुई।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और विजन के अनुरूप उत्तर प्रदेश प्रत्येक नागरिक के सशक्तीकरण को विकास का आधार बनाकर आगे बढ़ रहा है। राज्य सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, आधारभूत संरचना, डिजिटल सेवाओं और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के माध्यम से समावेशी विकास को गति दे रही है, जिससे प्रदेश ‘विकसित भारत’ के निर्माण में अपनी सक्रिय और महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में सुशासन, पारदर्शिता, निवेश, औद्योगिक विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। राज्य सरकार का लक्ष्य है कि विकास का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और आत्मनिर्भर तथा समृद्ध उत्तर प्रदेश का निर्माण हो।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
नीति आयोग की इस महत्वपूर्ण बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, नितिन गडकरी, शिवराज सिंह चौहान, धर्मेंद्र प्रधान, मनसुख मांडविया सहित केंद्र सरकार के अनेक वरिष्ठ मंत्री तथा विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री और नीति निर्माताओं ने भाग लिया।
बैठक में देश के दीर्घकालिक विकास लक्ष्यों, मानव संसाधन सशक्तीकरण, सामाजिक समावेशन, आर्थिक प्रगति और सुशासन से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया गया तथा वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए राज्यों और केंद्र के बीच बेहतर समन्वय पर जोर दिया गया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश और उत्तर प्रदेश विकास, सुशासन और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित करते हुए ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य को निर्धारित समय से पहले प्राप्त करने की दिशा में आगे बढ़ेंगे।






