टोल कर्मचारी से मारपीट, धमकी और बैरियर तोड़कर फरार हुए थे आरोपी, दादरी पुलिस ने 24 घंटे के भीतर दबोचा
देवेंद्र सिंह भाटी (GBN एक्स्प्रेस न्यूज संवाददाता ) विज्ञापन और ख़बर के लिए संपर्क करें– 9958109866.9716929282
थाना दादरी पुलिस ने लुहारली टोल प्लाजा पर टोल कर्मचारी के साथ अभद्रता, मारपीट, जान से मारने की धमकी देने और टोल बूम बैरियर तोड़ने की घटना का त्वरित खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चार वाहनों को भी बरामद किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 11 जून 2026 को लुहारली टोल प्लाजा के मैनेजर द्वारा थाना दादरी में शिकायत दर्ज कराई गई थी कि काले रंग की स्कॉर्पियो कार में सवार कुछ लोगों ने टोल कर्मचारी के साथ गाली-गलौज और मारपीट की। आरोपियों ने कर्मचारी को जान से मारने की धमकी दी तथा टोल बूम बैरियर को क्षतिग्रस्त कर मौके से फरार हो गए।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना दादरी पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमों का गठन किया। मैनुअल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 12 जून को कोट गांव के पास से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान करन यादव, सौरभ और आकाश निवासी ग्राम बम्हैटा, थाना वेव सिटी, गाजियाबाद के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चार वाहन बरामद किए हैं, जिनमें दो बिना नंबर प्लेट की काली स्कॉर्पियो, एक बिना नंबर प्लेट की नई काली थार और एक सफेद ब्रेजा कार शामिल है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध मु0अ0सं0 256/2026 के तहत सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
बरामद वाहन
- काली स्कॉर्पियो (बिना नंबर प्लेट)
- काली स्कॉर्पियो (नई, बिना नंबर प्लेट)
- काली थार (नई, बिना नंबर प्लेट)
- सफेद ब्रेजा कार (UP14HA3750)
उपशीर्षक
टोल कर्मचारी से मारपीट और बैरियर तोड़ने वाले आरोपियों पर दादरी पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 4 लग्जरी वाहन जब्त।






