ग्रेटर नोएडा। भारतीय किसान यूनियन (कृषक) की मासिक बैठक रविवार को संगठन के ग्रेटर नोएडा स्थित कैंप कार्यालय पर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मामचंद भगत जी भट्टा ने की। बैठक में किसानों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा के साथ-साथ जेवर टोल के महाप्रबंधक द्वारा कथित रूप से किसानों के खिलाफ की गई टिप्पणी पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्ण नागर ने कहा कि जेवर टोल के महाप्रबंधक आनंद द्वारा किसानों को “असामाजिक तत्व” बताए जाने से किसान समाज की भावनाओं को ठेस पहुंची है। उन्होंने कहा कि किसान देश का अन्नदाता है और उसके सम्मान के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
संगठन के राष्ट्रीय संगठन मंत्री हरबीर सिंह ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि एक सप्ताह के भीतर संबंधित अधिकारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे टोल से नहीं हटाया गया, तो भारतीय किसान यूनियन (कृषक) 22 जून को जेवर टोल प्लाजा पर विशाल महापंचायत और आंदोलन आयोजित करेगी।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
किसानों की समस्याओं पर भी हुई चर्चा
बैठक में किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर भी चर्चा की गई। संगठन के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष जीतू गुर्जर ने कहा कि गांवों में साफ-सफाई की व्यवस्था, किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराना तथा सिंचाई के लिए नहरों में पर्याप्त पानी पहुंचाना प्रमुख मुद्दे रहे। उन्होंने प्रशासन से इन समस्याओं का शीघ्र समाधान कराने की मांग की।
संगठन का विस्तार, कई पदाधिकारियों की नियुक्ति
बैठक के दौरान संगठन का विस्तार करते हुए विभिन्न पदों पर नई नियुक्तियों की घोषणा की गई। इसके तहत—
- देवेंद्र कसाना एवं विकास नागर (बादलपुर) को राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य,
- घनेन्द्र भट्टा को प्रदेश उपाध्यक्ष,
- मामचंद भगत जी को संरक्षक (उत्तर प्रदेश),
- जतन सिंह को मेरठ मंडल प्रवक्ता,
- अजय मलिक को मेरठ मंडल सचिव,
- दिनेश बसल को मंडल उपाध्यक्ष (युवा),
- भूरा नागर को जिला उपाध्यक्ष,
- नरेंद्र जाट को जिला सचिव,
- राकेश अवाना को जिला संगठन मंत्री,
- धनंजय कसाना को जिला कार्यकारिणी सदस्य,
- प्रवीण नागर को तहसील उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
कई किसान नेता रहे मौजूद
बैठक में हरबीर सिंह, मामचंद भगत जी, हरेंद्र नागर, सतपाल नागर, देवेंद्र कसाना, विकास नागर, राजकुमार, कपिल कसाना, प्रमोद चौधरी, रविंद्र भाटी, सरजीत नागर, संजय नागर, राजेश अवाना सहित बड़ी संख्या में किसान और संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि किसानों के सम्मान और अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर संगठन संघर्ष जारी रखेगा तथा आवश्यकता पड़ने पर व्यापक आंदोलन भी किया जाएगा।






