युवा नेतृत्व, संगठन की मजबूती और समाज की भागीदारी बढ़ाने पर वक्ताओं ने दिया जोर
जोधपुर (राजस्थान)। अखिल भारतीय गुर्जर महासभा 1908 द्वारा जोधपुर में आयोजित भव्य एवं ऐतिहासिक कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजनों, युवाओं एवं विभिन्न क्षेत्रों से आए गणमान्य लोगों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष सुंदर चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि राष्ट्रीय सचिव अरुण भाटी ने विशेष रूप से सहभागिता कर समाज के संगठनात्मक विकास और भविष्य की दिशा पर अपने विचार रखे।
इस अवसर पर अखिल भारतीय युवा गुर्जर महासभा 1908 के नवनियुक्त युवा राष्ट्रीय महासचिव नरेंद्र गुर्जर के शपथ ग्रहण एवं स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित समाजजनों ने उनका जोरदार स्वागत करते हुए नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं।
समाज की एकता और युवा नेतृत्व पर दिया गया विशेष जोर
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय सचिव अरुण भाटी ने समाज की एकता, संगठन की मजबूती, युवा नेतृत्व के विकास तथा राजनीतिक, सामाजिक और शैक्षणिक क्षेत्रों में गुर्जर समाज की भागीदारी बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने गुर्जर समाज के गौरवशाली इतिहास और योगदान पर प्रकाश डालते हुए युवाओं से समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
‘शिक्षित बनो, संघर्ष करो और संगठित रहो’ का संदेश
युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष सुंदर चौधरी ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में युवाओं को शिक्षा, संगठन और संघर्ष के महत्व से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि समाज की प्रगति का मार्ग शिक्षा और एकता से होकर गुजरता है। उनके जोशीले संबोधन के दौरान पूरा सभागार तालियों की गड़गड़ाहट और भगवान देवनारायण जी के जयकारों से गूंज उठा।
समाज हित के मुद्दों को मिलेगी नई ऊर्जा
कार्यक्रम में वक्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि नरेंद्र गुर्जर के नेतृत्व में युवा वर्ग की आवाज राष्ट्रीय स्तर पर और अधिक प्रभावशाली ढंग से उठेगी तथा समाज हित के मुद्दों को नई दिशा और ऊर्जा मिलेगी।
कई प्रमुख पदाधिकारी रहे उपस्थित
इस अवसर पर प्रखर वक्ता प्रेम कृष्ण आर्य (पप्पी), युवा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रवी दायमा, युवा राष्ट्रीय सचिव पवन दडगस, युवा संयोजक शेर सिंह गुर्जर, नीरू गुर्जर सहित बड़ी संख्या में समाज के पदाधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
कार्यक्रम के अंत में आयोजकों, पदाधिकारियों एवं समाज बंधुओं का सफल आयोजन के लिए आभार व्यक्त किया गया। वक्ताओं ने इसे समाज की एकजुटता, जागरूकता और संगठनात्मक शक्ति का प्रतीक बताते हुए भविष्य में ऐसे आयोजनों को और व्यापक स्वरूप देने की आवश्यकता पर बल दिया।






