थाना सेक्टर-20 और यातायात पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, दो तस्कर गिरफ्तार, फॉर्च्यूनर कार जब्त
नोएडा, 14 जून 2026। थाना सेक्टर-20 पुलिस एवं यातायात पुलिस की संयुक्त टीम ने नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध कफ सिरप की तस्करी में लिप्त दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से लगभग 7.25 लाख रुपये मूल्य की 3600 शीशी अवैध कफ सिरप ONEREX 100 ML तथा तस्करी में प्रयुक्त एक फॉर्च्यूनर कार बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, 13 जून 2026 को चेकिंग अभियान के दौरान फिल्म सिटी से रजनीगंधा की ओर जाने वाले मार्ग पर नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के लूप के पास संदिग्ध वाहन की जांच की गई। तलाशी के दौरान फॉर्च्यूनर कार (रजिस्ट्रेशन नंबर HR70D8898) से 15 बोरों में भरी 3600 शीशियां अवैध कफ सिरप बरामद हुईं।
नशे के रूप में किया जाता है इस्तेमाल
बरामद ONEREX कफ सिरप की प्रत्येक 5 एमएल मात्रा में 10 एमजी कोडीन फॉस्फेट पाया गया है। पुलिस के अनुसार इस दवा का अत्यधिक सेवन नशे का अहसास कराता है, जिसके चलते इसकी अवैध तस्करी की जा रही थी।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान—
- पीयूष वर्मा पुत्र अनिल कुमार वर्मा, निवासी रीवा, मध्य प्रदेश (उम्र 25 वर्ष)
- कपिल विश्वकर्मा पुत्र कृष्ण कुमार विश्वकर्मा, निवासी रीवा, मध्य प्रदेश (उम्र 20 वर्ष)
के रूप में हुई है।
अन्य आरोपियों की तलाश जारी
पूछताछ में सामने आया कि इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपी विष्णु कुशवाहा, शानू सिंह तथा कथित विक्रेता हीरा लाल भी इस अवैध कारोबार में शामिल हैं। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
बरामदगी
- 15 बोरों में कुल 3600 शीशी अवैध कफ सिरप ONEREX 100 ML
- तस्करी में प्रयुक्त फॉर्च्यूनर कार (HR70D8898)
एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज
इस संबंध में थाना सेक्टर-20 में मु0अ0सं0 221/2026 के तहत धारा 8/21/23 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गौतमबुद्धनगर पुलिस ने कहा कि जनपद में नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए अभियान लगातार जारी है और ऐसे अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।






