मोहर्रम को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाने की अपील, थाना फेस-1 में पीस कमेटी बैठक आयोजित
धर्म गुरुओं और संभ्रांत नागरिकों के साथ पुलिस अधिकारियों ने किया संवाद, अफवाह फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई
नोएडा,
पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में तथा पुलिस उपायुक्त नोएडा श्री साद मिया खान के पर्यवेक्षण में आगामी मोहर्रम पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से थाना फेस-1 में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में अपर पुलिस उपायुक्त नोएडा श्रीमती मनीषा सिंह एवं एसीपी-2 नोएडा श्री अनिल कुमार पाण्डेय ने क्षेत्र के धर्म गुरुओं, समाज के संभ्रांत नागरिकों एवं गणमान्य व्यक्तियों के साथ संवाद स्थापित किया। अधिकारियों ने सभी से आपसी भाईचारे, सौहार्द और सामाजिक समरसता बनाए रखते हुए मोहर्रम का पर्व शांतिपूर्वक मनाने की अपील की।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
बैठक के दौरान पुलिस अधिकारियों ने कहा कि सभी नागरिक कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें तथा किसी भी प्रकार की अफवाह, भ्रामक सूचना या आपत्तिजनक सामग्री को सोशल मीडिया पर प्रसारित न करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी व्यक्ति द्वारा धार्मिक भावनाएं भड़काने, दुष्प्रचार करने अथवा सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास किए जाने पर उसके विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस अधिकारियों ने उपस्थित लोगों से त्योहार के दौरान शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने में सक्रिय सहयोग देने का आग्रह किया। बैठक में उपस्थित धर्म गुरुओं एवं संभ्रांत नागरिकों ने भी प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।






