दादरी में महिला की हत्या से सनसनी, पति पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप
ग्रेटर नोएडा। थाना दादरी क्षेत्र के ग्राम चिटहेरा में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या का मामला सामने आया है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 17 जून 2026 को थाना दादरी पुलिस को डायल-112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम चिटहेरा निवासी मोहित पुत्र अनूप ने अपनी पत्नी कविता की हत्या कर दी है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को अपने कब्जे में ले लिया।
प्रारंभिक जांच में पता चला है कि मोहित और कविता ने लगभग 9 वर्ष पूर्व प्रेम विवाह (लव मैरिज) किया था। घटना के कारणों और परिस्थितियों का पता लगाने के लिए पुलिस विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले में आवश्यक साक्ष्य संकलित किए जा रहे हैं। संबंधित प्रकरण में अग्रिम विधिक कार्रवाई प्रचलित है तथा जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की निष्पक्ष एवं गहन जांच की जा रही है और सभी तथ्यों को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।






