पत्नी की हत्या करने वाला पति गिरफ्तार, दुपट्टे से गला घोंटकर की थी वारदात
दादरी पुलिस ने आरोपी को दबोचा, घटना में प्रयुक्त दुपट्टा बरामद
ग्रेटर नोएडा। थाना दादरी पुलिस ने पत्नी की हत्या के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त दुपट्टा भी बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार 17 जून 2026 को लोकल इंटेलिजेंस एवं गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए मोहित पुत्र अनूप निवासी ग्राम चिटहैरा, थाना दादरी, गौतमबुद्धनगर को नवीन मंडी के पास से गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त दुपट्टा बरामद किया गया है।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह शराब पीने का आदी है, जिसके चलते उसकी पत्नी कविता के साथ आए दिन विवाद होता रहता था। घटना वाले दिन भी दोनों के बीच कहासुनी हुई। आरोपी के अनुसार खाना न बनाने और न देने की बात को लेकर वह गुस्से में आ गया और दुपट्टे से पत्नी का गला घोंट दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मु0अ0सं0-270/2026 के तहत धारा 103(1) बीएनएस में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
दादरी पुलिस का कहना है कि मामले में सभी आवश्यक साक्ष्य संकलित कर आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)






