रबूपुरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चोरी की दो मोटरसाइकिलों और अवैध हथियारों के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने कब्जे और निशानदेही से दो स्प्लेंडर प्लस बाइक, .315 बोर का तमंचा, कारतूस और चाकू किया बरामद
गौतमबुद्धनगर, थाना रबूपुरा पुलिस ने लोकल इंटेलिजेंस एवं बीट पुलिसिंग के माध्यम से कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे एवं निशानदेही से चोरी की दो मोटरसाइकिल, एक अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक अवैध चाकू बरामद किया गया है।
पुलिस के मुताबिक, 20 सितंबर 2026 को थाना रबूपुरा पुलिस ने मिर्जापुर कट से सेक्टर-18 जाने वाली सड़क के पास से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शनि पुत्र भूप सिंह, उम्र 19 वर्ष तथा विशाल पुत्र मुरली शर्मा, उम्र 20 वर्ष, दोनों निवासी ग्राम अमीपुर बांगर, थाना ककोड़, जनपद बुलंदशहर के रूप में हुई है।
बरामदगी
पुलिस के अनुसार आरोपियों की कब्जे/निशानदेही से:
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
- चोरी की 02 स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल
- 01 अवैध तमंचा .315 बोर
- 01 जिंदा कारतूस .315 बोर
- 01 अवैध चाकू
बरामद किया गया है।
अभियोग पंजीकृत
मामले में थाना रबूपुरा पर मु0अ0सं0 204/2026, धारा 317(2) बीएनएस एवं 9/25(2), 4/25 आयुध अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ एवं मामले में आगे की आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


