वक्ताओं ने युवाओं को उनके विचारों से प्रेरणा लेने का किया आह्वान
सादोपुर,शहीद-ए-आज़म भगत सिंह की जयंती के अवसर पर गांव सादोपुर में समानतावादी जन-आंदोलन की टीम एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत शहीद भगत सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि देने के साथ हुई।
विचार गोष्ठी में उपस्थित लोगों ने शहीद भगत सिंह के जीवन, संघर्ष, त्याग एवं उनके विचारों पर विस्तार से चर्चा की। वक्ताओं ने कहा कि भगत सिंह ने बेहद कम उम्र में देश और समाज के लिए संघर्ष करते हुए युवाओं में नई चेतना और जागरूकता पैदा करने का कार्य किया। उनके विचार आज भी युवाओं और समाज को आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।
वक्ताओं ने कहा कि भगत सिंह का जीवन केवल स्वतंत्रता संग्राम तक सीमित नहीं था, बल्कि उन्होंने समानता, सामाजिक न्याय, शोषण के विरोध और बेहतर समाज के निर्माण को लेकर भी अपने विचार व्यक्त किए। आज आवश्यकता है कि युवा उनके जीवन और विचारों को समझें तथा समाज में सकारात्मक बदलाव के लिए उनसे प्रेरणा लें।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
कार्यक्रम में बिजेंद्र सिंह, कपिल गुर्जर, संतराम प्रधान एवं समाजसेवी मोहित भाटी (जुनपत) सहित समानतावादी जन-आंदोलन की पूरी टीम और बड़ी संख्या में सामाजिक लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि शहीद भगत सिंह का त्याग, संघर्ष और विचार आने वाली पीढ़ियों के लिए हमेशा प्रेरणास्रोत रहेंगे। उनके विचारों को समाज तक पहुंचाना और युवाओं को उनके आदर्शों से परिचित कराना सामूहिक जिम्मेदारी है।
अंत में उपस्थित लोगों ने शहीद भगत सिंह को नमन करते हुए उनके बताए मार्ग और विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


