जिला अधिकारी से मिला भारतीय किसान यूनियन (कृषक) का प्रतिनिधि मंडल
भारतीय किसान यूनियन (कृषक) के प्रतिनिधि मंडल ने एडीएमएलए बच्चू सिह एवं बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पवार से किसानों की समस्याओं के संबंध मे मुलाक़ात की इस संबंध मे सगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अध्यक्ष कृष्ण नागर ने कहा की जनपद गौतमबुद्ध नगर के अंदर लंबे समय से किसानों की भूमि का सर्किट रेट बढ़ाने की माँग कर रहे है किसानों को धान की फसल के लिए समय से खाद की आपूर्ति नहीं हो पा रही है जनपद के अंदर प्राइवेट हॉस्पिटल एवं प्राइवेट स्कूलों ने लूट मचा राखी है जिससे किसान बहुत परेशान है जिले के अंदर तहसील में व्यापक भ्रष्टाचार चरम पर है किसानों को भीषण गर्मी में समय से बिजली आपूर्ति नहीं हो पा रही है इन सभी समस्याओं को लेकर जिला अधिकारी को संबोधित ज्ञापन एडीएमएलए को सौंपा है उन्होंने तत्काल ही सभी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया है इस संबंध मे सगठन के राष्ट्रीय महासचिव हरेंद्र नागर ने कहा की अगर समस्याओं के समाधान तय समय से नहीं किया तो संगठन आंदोलन के लिए बाध्य होगा इस मौके पर हरेंद्र नागर ,एडवोकेट जीतू गुर्जर, कपिल कसाना एडवोकेट रीना भाटी , देवेंद्र कसाना , योगेश अवाना, एडवोकेट अजय कुमार, ललित चौधरी, सुन्दर सिह पायला सहित आदि लोग मौजूद रहे!

