पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन में तीन नए आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जनपद पुलिस को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल । ‼️
भारत सरकार द्वारा लागू किए गए तीन नए आपराधिक कानूनों के प्रभावी संचालन एवं विवेचनाओं को आधुनिक तकनीक से जोड़ने के उद्देश्य से जनपद हाथरस में कुल 91 टैबलेट क्रय किए गए हैं।
इसी क्रम में आज विधायक सदर श्रीमती अंजुला माहौर द्वारा सर्किल नगर के अंतर्गत कार्यरत विवेचकों को कुल 27 टैबलेट वितरित किए गए। जनपद के तीनों सर्किलों को समान रूप से 27-27 टैबलेट उपलब्ध कराए गए हैं।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
इन टैबलेट्स के माध्यम से ई-साक्ष्य, यक्ष ऐप, सीसीटीएनएस एवं अन्य डिजिटल पुलिसिंग संबंधी कार्यों को गति मिलेगी तथा विवेचना कार्य अधिक प्रभावी, पारदर्शी एवं तकनीकी रूप से सुदृढ़ हो सकेगा।
पुलिस अधीक्षक हाथरस द्वारा बताया गया कि आधुनिक तकनीकी संसाधनों के उपयोग से विवेचना की गुणवत्ता में सुधार होगा तथा आमजन को त्वरित एवं बेहतर पुलिस सेवा उपलब्ध कराई जा सकेगी।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)






