बच्चों की शिक्षा के लिए आगे आए श्री हरिश्चंद्र भाटी
कर्नल बैंसला सार्वजनिक लाइब्रेरी में AC हेतु ₹50,000 का प्रेरणादायक सहयोग
श्री देवनारायण भगवान मंदिर, निहालपुरा, जिला दौसा (राजस्थान) में संचालित कर्नल बैंसला सार्वजनिक लाइब्रेरी में अध्ययनरत बच्चों को भीषण गर्मी के बीच मेहनत से पढ़ाई करते देखकर अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री रहे श्री हरिश्चंद्र भाटी ने लाइब्रेरी में AC लगवाने हेतु ₹50,000 की सहयोग राशि प्रदान की।
यह सहयोग केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि शिक्षा, संस्कार और युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के प्रति उनकी संवेदनशील सोच एवं सामाजिक प्रतिबद्धता का प्रेरणादायक उदाहरण है। श्री भाटी जी के इस सराहनीय कदम से लाइब्रेरी में अध्ययन करने वाले विद्यार्थियों को गर्मी के मौसम में बेहतर वातावरण उपलब्ध हो सकेगा, जिससे उनकी पढ़ाई और अधिक सुगम एवं प्रभावी बन पाएगी।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने कहा कि जब समाज के जिम्मेदार एवं जागरूक व्यक्ति बच्चों की शिक्षा और सुविधाओं के लिए आगे आते हैं, तब समाज और राष्ट्र का भविष्य और अधिक मजबूत होता है। श्री हरिश्चंद्र भाटी जी का यह कार्य समाज के अन्य लोगों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगा।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
टीम ग्राम पाठशाला ने श्री हरिश्चंद्र भाटी जी का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की।
GBN Express News
“भरोसा नए भारत का”






