गढ़ी शहदरा में चौधरी सेवाराम भाटी नंबरदार की तेहरवीं सम्पन्न, क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने दी श्रद्धांजलि
नोएडा,
सेक्टर-143 स्थित गांव गढ़ी शहदरा में क्षेत्र की सम्मानित एवं जानी-मानी शख्सियत चौधरी श्री सेवाराम भाटी नंबरदार जी की तेहरवीं एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन श्रद्धा और भावुक वातावरण में किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में क्षेत्र के सामाजिक, राजनीतिक एवं किसान संगठनों से जुड़े लोगों ने पहुंचकर पुष्पांजलि अर्पित की और दिवंगत आत्मा को विनम्र श्रद्धांजलि दी।
श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित लोगों ने चौधरी सेवाराम भाटी नंबरदार को समाजसेवा, सौम्य स्वभाव और क्षेत्र के सम्मानित बुजुर्ग के रूप में याद किया। वक्ताओं ने कहा कि उनका जीवन समाज को
जोड़ने और लोगों की मदद करने के लिए समर्पित रहा। उनका निधन क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
कार्यक्रम में जनप्रिय पूर्व मंत्री नवाब सिंह नागर, वेद अवाना प्रधान, भभूति अवाना, किसान नेता बीसी प्रधान, भाजपा वरिष्ठ नेता प्रेमचंद शर्मा गुलावली, सपा के वरिष्ठ नेता सुभाष भाटी सहित कई प्रमुख सामाजिक एवं राजनीतिक हस्तियां मौजूद रहीं।
इसके अलावा नरेंद्र भाटी, अमित भाटी, दिनेश अवाना, रामकुमार तंवर, मटरू नागर, योगेंद्र चौधरी बिशनपुरा, योगेश भाटी, सुरेश प्रधान, संजय चौहान, ला टसाहब लोहिया, दिनेश भाटी चौगानपुर, जितेंद्र मुखिया मोरना, हरिपाल प्रधान सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित कर शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं।
सभा के दौरान दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई तथा सभी ने दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)






