मलकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में तीन दिवसीय प्रतियोगिता का आगाज़
बास्केटबॉल और कबड्डी मुकाबलों में खिलाड़ियों ने दिखाई शानदार प्रतिभा
बालिका वर्ग में नई बस्ती और बालक वर्ग में एस.वी.एफ. बनी चैंपियन
जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में जनपद स्तरीय सब जूनियर बालक एवं बालिका खेल प्रतियोगिता का शुभारम्भ गुरुवार को मलकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम, गौतमबुद्धनगर में उत्साह और खेल भावना के साथ किया गया। यह प्रतियोगिता 04 जून से 06 जून 2026 तक आयोजित की जा रही है, जिसमें बास्केटबॉल, कबड्डी, जूडो, नेटबॉल एवं कुश्ती जैसी विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा।
प्रतियोगिता के पहले दिन बास्केटबॉल एवं कबड्डी प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन किया गया, जिसमें जिले के विभिन्न विद्यालयों, अकादमियों एवं खेल संस्थानों के खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
बास्केटबॉल प्रतियोगिता में दिखा जोश और जुनून
बास्केटबॉल प्रतियोगिता में रामाज्ञा स्कूल नोएडा, ड्रिबलिंग ड्रिल्स बास्केटबॉल अकादमी, जीसस एंड मेरी कॉन्वेंट स्कूल, मलकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम, नोएडा बास्केटबॉल क्लब, बास्केटबॉल हीरोज, चैंप्स अकादमी एवं दादरी बास्केटबॉल क्लब की बालक एवं बालिका टीमों ने प्रतिभाग करते हुए अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
कबड्डी मुकाबलों में खिलाड़ियों ने बांधा समां
कबड्डी प्रतियोगिता के बालक वर्ग में चिटहेरा, चचूला, देवला, जे.डी. अकादमी, सद्भावना अकादमी, एच.आर. अकादमी, एस.वी.एफ., मिहिर भोज इंटर कॉलेज, मलकपुर ए, मलकपुर बी, नई बस्ती एवं जी.आई.सी. की टीमों ने भाग लिया।
वहीं बालिका वर्ग में जे.डी. अकादमी, एस.आर.बी. स्कूल, एच.सी.एल., जी.आई.सी. नोएडा, एस.वी.एफ. एवं नई बस्ती की टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले खेले गए।
नई बस्ती और एस.वी.एफ. ने जीता खिताब
बालिका वर्ग के फाइनल मुकाबले में नई बस्ती की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जे.डी. अकादमी को 17-10 के अंतर से पराजित कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
वहीं बालक वर्ग के फाइनल में एस.वी.एफ. और मलकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम की टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। रोमांचक मुकाबले में एस.वी.एफ. की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए विजेता बनने का गौरव हासिल किया।
खेल भावना और प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन
प्रतियोगिता का शुभारम्भ डॉ. परवेज अली, प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी एवं मास्टर बालचंद नागर सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान खिलाड़ियों ने अनुशासन, खेल भावना और उत्कृष्ट प्रतिभा का परिचय दिया।
इस अवसर पर सुमित नागर सहित अनेक खेल प्रशिक्षक, खेल प्रेमी, अभिभावक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
खेलों से निखरेगी प्रतिभा, बढ़ेगा आत्मविश्वास
जिला प्रशासन द्वारा आयोजित यह प्रतियोगिता युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने, प्रतिस्पर्धात्मक भावना विकसित करने तथा खेलों के प्रति रुचि बढ़ाने का महत्वपूर्ण मंच प्रदान कर रही है। प्रतियोगिता के आगामी दिनों में जूडो, नेटबॉल और कुश्ती स्पर्धाओं में भी जिले के प्रतिभाशाली खिलाड़ी अपनी क्षमता का प्रदर्शन करेंगे।







