चिंतन शिविर- 13-14 जून को हरिद्वार में होगा राष्ट्रीय अधिवेशन एवं चिंतन शिविर, किसानों, मजदूरों और युवाओं के मुद्दों पर बनेगी रणनीति
किसान, मजदूर और युवाओं के मुद्दों को लेकर सक्रिय किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा द्वारा आगामी 13-14 जून को हरिद्वार में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय अधिवेशन एवं चिंतन शिविर की तैयारियों को लेकर ग्राम पारसौल, ग्रेटर नोएडा में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अधिवेशन की सफलता को लेकर व्यापक चर्चा की और अधिक से अधिक संख्या में भागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।
बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. विकास प्रधान एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आलोक नागर ने बताया कि हरिद्वार में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय अधिवेशन एवं चिंतन शिविर में देश के विभिन्न राज्यों से किसान, मजदूर, युवा, सामाजिक कार्यकर्ता और संगठन के पदाधिकारी भाग लेंगे। अधिवेशन में किसानों की आय बढ़ाने, युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने, मजदूरों के अधिकारों की सुरक्षा, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं, वृद्धावस्था पेंशन और अन्य जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।

- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में किसानों, मजदूरों और युवाओं के सामने अनेक चुनौतियां हैं, जिनके समाधान के लिए संगठित प्रयास और मजबूत रणनीति की आवश्यकता है। राष्ट्रीय अधिवेशन इन मुद्दों पर व्यापक मंथन का महत्वपूर्ण मंच साबित होगा।
राष्ट्रीय प्रवक्ता ब्रजेश भाटी और कोषाध्यक्ष लोकेश भाटी ने संगठन के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि वे अधिक से अधिक संख्या में हरिद्वार पहुंचकर अधिवेशन को सफल बनाएं तथा संगठन को मजबूत करने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।
बैठक में उपस्थित सभी साथियों ने हरिद्वार अधिवेशन में भाग लेने का आश्वासन दिया और इसे ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया। इस दौरान संगठन की ओर से यह संदेश भी दिया गया कि “किसान, मजदूर और युवा की एकता ही बदलाव की सबसे बड़ी ताकत है। आइए, 13-14 जून को हरिद्वार चलें और अपने अधिकारों की आवाज को और मजबूत करें।”
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
बैठक में विनय तालान, ब्रजेश भाटी, लोकेश भाटी, रविंद्र प्रधान, विनोद मलिक, नरेंद्र भाटी, आंसू अट्टा, विपिन कसाना, गोलू तंवर, विनोद कसाना, भारत नागर, फिरे नागर, शिवम, पप्पू, उदयवीर, कल्लू, हरेंद्र, गौरव, महेश, राजवीर सिंह सहित बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।






