आईबीए की पहल पर इकोटेक-3 में आयोजित संवाद कार्यक्रम में 100 से अधिक उद्यमियों ने की सहभागिता
ग्रेटर नोएडा,
इंडस्ट्रियल बिजनेस एसोसिएशन (IBA) द्वारा इकोटेक-3 स्थित जेबीजे टेक्नोलॉजीज लिमिटेड में आयोजित “पुलिस–उद्यमी संवाद कार्यक्रम” में उद्योगों से जुड़े विभिन्न
मुद्दों पर खुलकर चर्चा हुई। कार्यक्रम का उद्देश्य औद्योगिक क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाना, पुलिस प्रशासन एवं उद्यमियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना तथा उद्योगों की समस्याओं एवं सुझावों पर सार्थक संवाद करना था।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) नोएडा सेंट्रल श्री शैलेंद्र कुमार सिंह रहे। उनके साथ सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी-3) श्री राजीव कुमार गुप्ता, थाना प्रभारी इकोटेक-3 श्री अजय कुमार सिंह एवं पुलिस विभाग की टीम भी मौजूद रही। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों के स्वागत एवं सम्मान के साथ हुआ।
आईबीए के अध्यक्ष अमित उपाध्याय ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए कहा कि सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित वातावरण किसी भी औद्योगिक क्षेत्र की प्रगति की आधारशिला
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
होता है। उन्होंने पुलिस एवं उद्योग जगत के बीच नियमित संवाद को समय की आवश्यकता बताते हुए कहा कि इससे समस्याओं के समाधान का रास्ता आसान होता है।
संवाद कार्यक्रम के दौरान उद्यमियों ने औद्योगिक क्षेत्रों की सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, साइबर अपराधों की रोकथाम, महिला सुरक्षा, रात्रिकालीन गश्त, कानून-व्यवस्था एवं अन्य स्थानीय मुद्दों से जुड़ी समस्याएं और सुझाव पुलिस प्रशासन के समक्ष रखे। पुलिस अधिकारियों ने सभी विषयों को गंभीरता से सुना और आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।
अपने संबोधन में डीसीपी शैलेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि पुलिस प्रशासन उद्योगों की सुरक्षा और उद्यमियों की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि औद्योगिक क्षेत्रों का सुरक्षित और सुचारु संचालन जिले के आर्थिक विकास से सीधे जुड़ा है तथा पुलिस विभाग उद्योग जगत के साथ निरंतर संवाद और सहयोग बनाए रखने के लिए सदैव तत्पर रहेगा।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
आईबीए अध्यक्ष अमित उपाध्याय ने पुलिस कमिश्नरेट की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस अधिकारियों के संवेदनशील दृष्टिकोण, त्वरित संवाद और सकारात्मक कार्रवाई से उद्यमियों का विश्वास लगातार मजबूत हुआ है।
कार्यक्रम में आईबीए के वरिष्ठ उपाध्यक्ष कृष्ण शर्मा, जेबीजे टेक्नोलॉजीज लिमिटेड के असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट देवेंद्र शर्मा, पूर्व असिस्टेंट कमिश्नर (उद्योग) जी.पी. गोस्वामी तथा टेन न्यूज़ नेटवर्क के संस्थापक एवं वरिष्ठ पत्रकार गजानन माली सहित कई गणमान्य अतिथियों ने अपने विचार व्यक्त किए। सभी वक्ताओं ने इस पहल को उद्योग एवं पुलिस प्रशासन के बीच विश्वास और सहयोग बढ़ाने वाला महत्वपूर्ण मंच बताया।
इस अवसर पर आईबीए के पदाधिकारियों, विभिन्न औद्योगिक इकाइयों के प्रतिनिधियों एवं 100 से अधिक उद्यमियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने ऐसे संवाद कार्यक्रमों को नियमित रूप से आयोजित करने की आवश्यकता पर बल दिया। उपस्थित उद्यमियों ने विश्वास जताया कि इस पहल से पुलिस प्रशासन एवं उद्योग जगत के बीच सहयोग और अधिक मजबूत होगा तथा औद्योगिक क्षेत्रों की समस्याओं के समाधान में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे।
यह संवाद कार्यक्रम पुलिस प्रशासन और उद्योग जगत के बीच विश्वास, सहभागिता और समन्वय को नई मजबूती देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।






