दनकौर, 11 जून। भारतीय किसान यूनियन की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक दनकौर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता राजाराम प्रधान ने की, जबकि संचालन सुनील प्रधान द्वारा किया गया। बैठक में संगठन की आगामी गतिविधियों, हरिद्वार शिविर की तैयारियों तथा किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर आंदोलन की रणनीति पर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में निर्णय लिया गया कि 15 से 18 जून तक हरिद्वार में आयोजित होने वाले किसान शिविर की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाएगा। शिविर में टेंट, भोजन, आवास तथा स्वयंसेवकों की व्यवस्था पर चर्चा की गई। सभी कार्यकर्ताओं से झंडा-डंडा सहित शिविर में पहुंचने का आह्वान किया गया। साथ ही शिविर के दौरान संगठन का लेखा-जोखा भी प्रस्तुत किया जाएगा।
बैठक में यह भी तय किया गया कि हरिद्वार शिविर के समापन के बाद 18 जून के पश्चात गौतमबुद्ध नगर में महापंचायत आयोजित की जाएगी, जिसमें किसानों की प्रमुख मांगों को लेकर आगे की रणनीति तय की जाएगी। महापंचायत में 10 प्रतिशत किसान कोटा प्लॉट, आबादी निस्तारण, बिजली दरों में बढ़ोतरी तथा अन्य किसान हितों से जुड़े मुद्दे प्रमुखता से उठाए जाएंगे।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
भारतीय किसान यूनियन ने प्रशासन को 8 दिन का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि यदि किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो संगठन बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होगा। संगठन की प्रमुख मांगों में 64.7 प्रतिशत अतिरिक्त मुआवजा, 10 प्रतिशत विकसित प्लॉट, आबादी निस्तारण, खाद की कालाबाजारी पर रोक तथा नहरों में पर्याप्त पानी की उपलब्धता शामिल हैं।
बैठक में संगठन के विस्तार पर भी चर्चा की गई। निर्णय लिया गया कि जल्द से जल्द सभी गांवों में संगठन की इकाइयों का गठन पूरा किया जाएगा। साथ ही “किसान युवा संवाद” कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को संगठन से जोड़ने का अभियान चलाया जाएगा।
इस अवसर पर राष्ट्रीय महामंत्री पवन खटाना ने कहा कि यदि किसानों की मांगों पर प्रशासन द्वारा सकारात्मक कार्रवाई नहीं की गई तो हरिद्वार शिविर से राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा बड़े किसान आंदोलन एवं महापंचायत की घोषणा की जाएगी।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
बैठक में राजे प्रधान, धनीराम मास्टर, पवन खटाना, अनित कसाना, सुरेंद्र नागर, बेली भाटी, शमशाद सैफी, अकबर अली, धर्मपाल सिंह, ताराचंद, अशोक कुमार, चंद्रपाल सिंह, अजीत अधाना, ऋषि शर्मा, राजपाल सिंह, ऋषि सिंह, हनीफ लाला चौधरी, संदीप खटाना, योगेश भाटी, नवनीत खटाना, बृजपाल सिंह, सनी तंवर, अनिल धामा, अमित आदित्य शर्मा, मनीष सिंह, अमित जैलदार, सचिन, संदीप एडवोकेट, सचिन कसाना, अनिल, अमित डेढ़ा, गुलफाम, राकेश चौधरी, कपिल तंवर, चिराग बैसला, परविंदर मावी, लाला यादव, प्रकाश फौजी, केशव शर्मा, विजेंद्र सिंह लाल पीलवान, इंद्रजीत, इंद्रीश चेची, सरवर हुसैन, सुभाष, अर्जुन प्रधान, सूरज भाटी, कालू भाटी, विदुर भाटी, सतै भाटी, सुरेंद्र सिंह, गजेंद्र चौधरी, शाकीर सैफी, जीते गुर्जर, गुल्लू अट्टा, धर्मेंद्र भाटी, रामकुमार शर्मा, आलोक शर्मा, सुरेश नागर, वीरपाल नागर, हसरत सहित सैकड़ों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।






