ऊर्जा क्षेत्र में 35 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव रखने वाले श्री मिश्रा ने संयंत्र संचालन, अनुरक्षण योजना, ओवरहॉल प्रबंधन तथा संचालन नेतृत्व के क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने 25 अक्टूबर 1990 को मैकेनिकल शाखा में एक्जीक्यूटिव ट्रेनी के रूप में एनटीपीसी लिमिटेड में अपने करियर की शुरुआत की थी।
23 सितंबर 1966 को ओडिशा में जन्मे श्री मिश्रा ने आईजीआईटी सारंग, उत्कल विश्वविद्यालय, भुवनेश्वर से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में स्नातक तथा आईआईटी दिल्ली से पावर जेनरेशन टेक्नोलॉजी में एम.टेक. की उपाधि प्राप्त की है।
अपने लंबे कार्यकाल के दौरान उन्होंने एनटीपीसी के प्रमुख विद्युत परियोजनाओं कोरबा, तालचेर कानीहा, सिम्हाद्री, टांडा और दादरी में विभिन्न महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। संचालन, अनुरक्षण योजना, दीर्घकालिक योजना निर्माण और आउटेज प्रबंधन जैसे क्षेत्रों में उनका अनुभव उल्लेखनीय रहा है। एनटीपीसी दादरी में आने से पहले वे एनटीपीसी टांडा में हेड ऑफ ऑपरेशंस एंड मेंटेनेंस के पद पर कार्यरत थे।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
श्री मिश्रा मई 2025 में मुख्य महाप्रबंधक (ऑपरेशन एवं मेंटेनेंस) के रूप में एनटीपीसी दादरी से जुड़े थे और बाद में उन्हें परियोजना प्रमुख की जिम्मेदारी सौंपी गई। उनकी नेतृत्व क्षमता और उत्कृष्ट कार्यशैली को देखते हुए उन्हें अब कार्यकारी निदेशक के पद पर पदोन्नत किया गया है।
वर्तमान में परियोजना प्रमुख, एनटीपीसी दादरी के रूप में श्री मिश्रा संयंत्र में परिचालन उत्कृष्टता, विश्वसनीयता, सुरक्षा मानकों और सतत विद्युत उत्पादन को बढ़ावा देने की दिशा में नेतृत्व प्रदान कर रहे हैं।
एनटीपीसी दादरी के हेड ऑफ प्रोजेक्ट अभय कुमार मिश्रा बने कार्यकारी निदेशक
35 वर्षों के अनुभव को मिली नई जिम्मेदारी, 8 जून से संभाला ईडी का पद
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)






