जेवर टोल महाप्रबंधक के बयान के विरोध में भाकियू (कृषक) का प्रदर्शन, कार्रवाई की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। भारतीय किसान यूनियन (कृषक) के प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रीय सचिव ऋषिपाल कसाना के नेतृत्व में यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) के ओएसडी शैलेंद्र सिंह को ज्ञापन सौंपकर जेवर टोल के महाप्रबंधक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
संगठन का आरोप है कि जेवर टोल महाप्रबंधक द्वारा दिए गए बयान से किसानों की भावनाएं आहत हुई हैं तथा किसान समुदाय का अपमान किया गया है। इस संबंध में संगठन ने यीडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) के नाम ज्ञापन सौंपते हुए दोषी अधिकारी के विरुद्ध उचित कार्रवाई की मांग की है।
भारतीय किसान यूनियन (कृषक) के राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्ण नागर ने कहा कि किसान देश की रीढ़ हैं और उनके सम्मान के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि संगठन ने प्रशासन को एक सप्ताह का समय दिया है। यदि इस अवधि के भीतर संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो 22 नवंबर को जेवर टोल प्लाजा पर महापंचायत आयोजित की जाएगी।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
कृष्ण नागर ने कहा कि महापंचायत के दौरान उत्पन्न होने वाली किसी भी स्थिति की जिम्मेदारी पुलिस एवं जिला प्रशासन की होगी।
ज्ञापन सौंपने के दौरान ऋषिपाल कसाना, सतपाल नागर, जीतू गुर्जर, जतन सिंह, प्रमोद चौधरी, राकेश अवाना, सरजीत नागर, सोविंदर चेची, भोला भाटी, दिनेश बसल, राजवीर कसाना, इंदर पाल कसाना सिंह सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
भारतीय किसान यूनियन (कृषक) ने स्पष्ट किया कि किसानों के सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए संगठन हर स्तर पर संघर्ष जारी रखेगा।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)






