फेस-1 पुलिस की कार्रवाई, अर्टिगा कार, 2 मोबाइल फोन और 2 सिम कार्ड बरामद
नोएडा। थाना फेस-1 पुलिस ने सरकारी विभाग में वाहन लगवाने का झांसा देकर धोखाधड़ी करने वाले एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक अर्टिगा कार, दो मोबाइल फोन और दो सिम कार्ड बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार 20 जून 2026 को लोकल इंटेलिजेंस की सहायता से कार्रवाई करते हुए राजकुमार यादव को झुंडपुरा बॉर्डर रेड लाइट के पास से गिरफ्तार किया गया। आरोपी ने वाहन मालिक को सरकारी कार्यालय में गाड़ी लगवाकर अच्छा मुनाफा दिलाने का लालच दिया था और इसी बहाने वाहन अपने कब्जे में लेकर निजी उपयोग में चला रहा था।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने अपने साथी के आधार कार्ड का उपयोग कर दो सिम कार्ड खरीदे थे। वह ट्रांसपोर्टरों के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ा हुआ था, जहां उसकी पीड़ित से बातचीत हुई। इसके बाद उसने सरकारी विभाग में गाड़ी लगवाने का झांसा देकर वाहन मंगवा लिया और उसे बुकिंग में चलाने लगा।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजकुमार यादव पुत्र जंग बहादुर यादव निवासी जनपद जौनपुर तथा वर्तमान निवासी अशोक नगर, दिल्ली के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मु0अ0सं0 94/2026 के तहत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में आगे की जांच और विधिक कार्रवाई जारी है।
बरामदगी
- 01 अर्टिगा कार (रजिस्ट्रेशन नंबर UK07TE0927)
- 02 मोबाइल फोन
- 02 सिम कार्ड
नोएडा पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वाहन किराये पर देने या किसी भी व्यावसायिक अनुबंध से पहले संबंधित व्यक्ति एवं संस्था का सत्यापन अवश्य कर लें, ताकि इस प्रकार की धोखाधड़ी से बचा जा सके।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)






