समाज के उत्थान के लिए युवाओं को शिक्षा, रोजगार और व्यवसाय से जोड़ने का आह्वान
सिकंदराबाद (जोखाबाद)। शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती के अवसर पर अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के तत्वावधान में धीरेंद्र प्रधान द्वारा जोखाबाद में सामाजिक संगोष्ठी एवं अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के उत्थान, युवाओं को शिक्षा एवं व्यवसाय की ओर प्रेरित करने, सामाजिक कुरीतियों को दूर करने तथा आपसी भाईचारे और एकजुटता को मजबूत करने पर विस्तार से चर्चा हुई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरीशचंद भाटी रहे। उनके साथ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सविंदर भाटी, केपी सिंह कसाना, जयप्रकाश विकल, जगबीर दौला, रामकेश चपराना, राम सिंह कसाना, पंकज रोसा, गौतम बुद्ध नगर जिलाध्यक्ष अशोक भाटी और शशांक भाटी सहित महासभा के अनेक पदाधिकारी एवं सामाजिक लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ शहीद भगत सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ हुआ। उपस्थित लोगों ने देश की आजादी और समाज के प्रति भगत सिंह के योगदान को याद करते हुए उनके जीवन एवं विचारों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
संगोष्ठी को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि समाज के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा को प्राथमिकता देना, युवाओं को रोजगार एवं व्यवसाय के अवसरों से जोड़ना और सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि आपसी भाईचारे, सहयोग और एकजुटता के माध्यम से समाज को मजबूत बनाया जा सकता है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष हरीशचंद भाटी ने आगामी 27 अक्टूबर को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में प्रस्तावित गुर्जर स्वाभिमान रैली में बड़ी संख्या में समाज के लोगों से भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने समाजबंधुओं से रैली को सफल बनाने के लिए एकजुट होकर सहभागिता करने की अपील की। उपस्थित लोगों ने भी रैली को सफल बनाने का संकल्प लिया।
इससे पूर्व ग्रामवासियों ने ढोल-नगाड़ों के साथ महासभा के पदाधिकारियों का स्वागत किया। पदाधिकारियों को पगड़ी पहनाकर एवं पुष्पमालाएं भेंट कर सम्मानित किया गया। स्वागत समारोह के दौरान ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
कार्यक्रम की अध्यक्षता जगत सिंह प्रधान ने की, जबकि संचालन जितेंद्र मास्टर ने किया।
इस अवसर पर हरिदत्त खलीफा, पुष्पेंद्र प्रमुख, रणवीर प्रमुख, सुखबीर भाटी, कर्मवीर गुर्जर, रविंद्र प्रधान, तरसे प्रधान, टीटू भैया, नरेंद्र प्रधान, वीरेंद्र प्रधान, श्यामवीर प्रधान, कृष्ण भाटी, राज सिंह प्रधान, निर्दोष भाटी, महाराज सिंह भगत जी, संजय भड़ाना, गजेंद्र रेक्सवाल, नेपाल कसाना और अजीत दौला सहित दर्जनों गांवों से बड़ी संख्या में समाजबंधु उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित समाजबंधुओं का आभार व्यक्त किया तथा समाज में शिक्षा, एकता, भाईचारे और सकारात्मक सामाजिक बदलाव के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प दोहराया।


