ग्रेटर हाइट्स पब्लिक स्कूल के छात्रों का एक्सपो मार्ट में शैक्षिक भ्रमण, ड्राइंग प्रतियोगिता में बिखेरी प्रतिभा
देवेंद्र सिंह भाटी (GBN एक्स्प्रेस न्यूज संवाददाता )
विज्ञापन और ख़बर के लिए संपर्क करें– 9958109866.9716929282
ग्रेटर नोएडा,। ग्रेटर हाइट्स पब्लिक स्कूल के छात्रों ने 27 सितंबर को एक्सपो मार्ट का शैक्षिक भ्रमण किया। इस दौरान विद्यार्थियों को विभिन्न गतिविधियों एवं प्रदर्शनों को करीब से देखने और उनके बारे में जानकारी प्राप्त करने का अवसर मिला।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
शैक्षिक भ्रमण के दौरान छात्रों के लिए ड्राइंग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी रचनात्मक सोच और कलात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। बच्चों ने अपनी कल्पनाशीलता और हुनर के माध्यम से आकर्षक चित्र प्रस्तुत किए।
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को आयोजकों द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। पुरस्कार प्राप्त करने वाले छात्रों के चेहरे पर खुशी और उत्साह देखने को मिला। विद्यालय परिवार ने भी विद्यार्थियों की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की।
विद्यालय के प्रधानाचार्य ने सभी विजेता एवं प्रतिभागी छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार के शैक्षिक भ्रमण और रचनात्मक गतिविधियां विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। ऐसे आयोजनों से बच्चों में रचनात्मकता, आत्मविश्वास और नई चीजों को सीखने की जिज्ञासा बढ़ती है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
उन्होंने कहा कि विद्यालय विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ उनकी प्रतिभा को निखारने के लिए विभिन्न शैक्षिक, सांस्कृतिक और रचनात्मक गतिविधियों में भाग लेने के अवसर प्रदान करता रहेगा।
कार्यक्रम के सफल आयोजन पर विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने सभी छात्रों को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।



