इन्दर प्रधान ने जारी की नई टीम की सूची, जिला उपाध्यक्षों, सचिवों, विधानसभा एवं ब्लॉक अध्यक्षों सहित विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी
ग्रेटर नोएडा, समाजवादी पार्टी की गौतमबुद्धनगर जिला इकाई ने मंगलवार को अपनी नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा की। इस संबंध में आयोजित प्रेस वार्ता में जिलाध्यक्ष इन्दर प्रधान ने प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल द्वारा अनुमोदित जिला कार्यकारिणी की सूची जारी की। नई कार्यकारिणी में विभिन्न वर्गों और जिले के अलग-अलग क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं को शामिल करते हुए संगठन को मजबूत बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जगवीर नंबरदार को जिला महासचिव और मिंटी खारी को जिला कोषाध्यक्ष बनाया गया है।
जिला उपाध्यक्ष और सचिवों की घोषणा
घोषित कार्यकारिणी में अवनीश भाटी, दीपक शर्मा, शैलेन्द्र भाटी, कपिल ननका, विकास भनौता, मेहंदी हसन, वीरपाल नागर, लोकेश भाटी, विपिन नागर और सुनील भाटी को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है।
वहीं, सुमित पंडित, आकाश राणा, आजाद नागर, लखन जाटव, गजेंद्र रावल, पवन जोगी, सोनू सैन, वकील सिद्दीकी, विजय गुर्जर, रामनरेश चौधरी, यशपाल शास्त्री, सन्नी प्रजापति, केशव शर्मा, शोएब राणा, फैजुल हसन, रजनीश रौसा, रूबी नागर, विक्रांत तौगड़ और इसरायल कुरैशी को जिला सचिव की जिम्मेदारी दी गई है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
इसके अतिरिक्त बालेश्वर वाल्मीकि, गीता भाटी, प्रेमपाल रावल, देवेन्द्र चौधरी, गौरव प्रधान, डॉ. मोना यादव, शादाब सलमानी, सतीश गौतम, प्रवीण तौगड़, सुनील प्रजापति, योगेंद्र देसाई, पूजा वाल्मीकि, सतीश लोहिया, रवि यादव, राहुल अली, दुर्रम यादव, मंजूर अली, अनीस चपराना, राकेश बघेल, खुर्शीद अली, तुषार सिंघल और शिवकुमार बघेल को जिला कार्यकारिणी सदस्य नामित किया गया है।
विधानसभा और ब्लॉक अध्यक्षों को मिली जिम्मेदारी
संगठनात्मक विस्तार के तहत रोहित मत्ते गुर्जर को दादरी विधानसभा अध्यक्ष तथा राजेश रोही को जेवर विधानसभा अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, गौरव भाटी को दादरी ब्लॉक, नवीन विकल को बिसरख ब्लॉक, राकेश नागर को दनकौर ब्लॉक और लोकेश जनमेदा को जेवर ब्लॉक अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
नगर अध्यक्षों की घोषणा करते हुए नवनीत शर्मा को ग्रेटर नोएडा, हारून सैफी को दादरी, अब्दुल हमीद को जेवर, अलीम सलमानी को रबूपुरा, जाने आलम नूरी को जहांगीरपुर, नदीम सलमानी को बिलासपुर और अब्दुल विधायक को सूरजपुर नगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
विभिन्न प्रकोष्ठों के जिला अध्यक्ष भी घोषित
पार्टी के विभिन्न प्रकोष्ठों में दीपक नागर को युवजन सभा, कुंवर नादिर शाह को मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड, बबली भाटी को लोहिया वाहिनी, मोहित नागर को छात्र सभा, अकबर खान को अल्पसंख्यक सभा, अनिल प्रजापति को पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ और हरवीर प्रधान को अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष बनाया गया है।
इसी क्रम में शशि यादव को महिला सभा, विपिन सेन को व्यापार सभा, विनीत यादव को अधिवक्ता सभा, जगदीश सेन को मजदूर सभा, ललित कुमार को शिक्षक सभा, अनिल नागर को सांस्कृतिक प्रकोष्ठ, हुकम सिंह भारती को बाबा साहब वाहिनी और डॉ. इमरान खान को चिकित्सा प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
सभी वर्गों को प्रतिनिधित्व देकर संगठन मजबूत करने पर जोर
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष इन्दर प्रधान ने कहा कि नई जिला कार्यकारिणी में सभी वर्गों को प्रतिनिधित्व देने का प्रयास किया गया है। जिले के विभिन्न क्षेत्रों से ईमानदार, मेहनती और समर्पित कार्यकर्ताओं को संगठन में शामिल किया गया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ करेंगे तथा पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाकर संगठन को मजबूत बनाने में योगदान देंगे।
प्रेस वार्ता में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी, फकीर चंद नागर, बीरसिंह यादव, महेन्द्र नागर, सुधीर भाटी, बब्बल भाटी, सुनील भाटी, नरेन्द्र नागर, कृशान्त भाटी, जिला प्रवक्ता विनोद लोहिया, यूनुस प्रधान, श्याम सिंह भाटी, सुनीता यादव, विकास जतन, उपदेश नागर, अमित रौनी, सुशील नागर, देवेंद्र भाटी, गजेंद्र यादव, संजीव नागर, हरीश खारी, सलीम राव सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
नई कार्यकारिणी की घोषणा के साथ ही जिले में संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने और विभिन्न क्षेत्रों में पार्टी की सक्रियता बढ़ाने की दिशा में नई टीम को जिम्मेदारी सौंपी गई है।


