सूरजपुर सपा कार्यालय पर मनाई गई नेताजी मुलायम सिंह यादव की जयंती, उनके संघर्षों और विचारों को किया याद
ग्रेटर नोएडा। समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं भारत के पूर्व रक्षामंत्री श्रद्धेय नेताजी मुलायम सिंह यादव की जयंती शनिवार को सूरजपुर स्थित समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर मनाई गई। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने नेताजी के संघर्षशील जीवन, राजनीतिक योगदान और समाजवादी विचारधारा पर विचार गोष्ठी आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही उनके बताए रास्ते पर चलने और समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में सपा जिलाध्यक्ष इन्दर प्रधान ने कहा कि नेताजी मुलायम सिंह यादव ने अपने पूरे राजनीतिक जीवन में गरीबों, मजदूरों, किसानों, अल्पसंख्यकों और पिछड़े वर्गों के हितों के लिए संघर्ष किया तथा उन्हें सम्मान और अधिकार दिलाने का काम किया। उन्होंने कहा कि नेताजी ने डॉ. राममनोहर लोहिया के विचारों और सपनों को साकार करने के लिए अपना जीवन समर्पित किया। छात्र जीवन से ही समाजवादी आंदोलन से जुड़कर नेताजी ने आंदोलन को नई दिशा देने का काम किया। जीवन में अनेक उतार-चढ़ाव आने के बावजूद उन्होंने कभी संघर्ष का रास्ता नहीं छोड़ा और हमेशा कमजोर तथा वंचित वर्गों के अधिकारों की आवाज उठाई।
इस अवसर पर सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भाटी ने कहा कि नेताजी मुलायम सिंह यादव ने राष्ट्रवाद, लोकतंत्र, समाजवाद और धर्मनिरपेक्षता को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके विचार और संघर्ष आज भी समाजवादी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से नेताजी के सिद्धांतों को अपनाते हुए समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
कार्यक्रम में उपस्थित सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नेताजी मुलायम सिंह यादव के राजनीतिक योगदान एवं समाज के प्रति उनके समर्पण को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
इस मौके पर राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भाटी, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी डॉ. महेंद्र नागर, पूर्व जिलाध्यक्ष वीर सिंह यादव, सुधीर भाटी, बब्बल भाटी, सुनील भाटी, कृशान्त भाटी, परमेन्द्र एडवोकेट, जिला महासचिव जगवीर नंबरदार, कृष्णा चौहान, लाल सिंह गौतम, रामशरण नागर एडवोकेट, विनोद लोहिया, सुनीता यादव, शशि यादव, कपिल ननका, राजेश रोही, नवीन भाटी, यूनुस अली, अक्षय चौधरी, विकास जतन, कुलदीप भाटी, अवनीश भाटी, विकास भनौता, रोहित मत्ते गुर्जर, विक्रम टाइगर, सीपी सोलंकी, अजय चौधरी, सुभाष भाटी, नवनीत शर्मा, रजनीश रौसा, सुनील भाटी, प्रशांत भाटी, अब्दुल हमीद, हारून सैफी, अनीस अहमद, बबली भाटी, हरीश खारी, विपिन नागर, मोहित यादव, महेश भाटी, शोएब राणा, अंकुर त्यागी, अमन नागर, मुकेश त्यागी, शिमला सागर, आजाद नागर, सुमित नागर, नवाब कुरैशी, सुमित पंडित, सलीम राव, विनय शर्मा, आकाश राणा, जय सिंह चंदेल, फैजुल हुसैन, विजय गुर्जर, शादाब हुसैन, रिजवान हैदर, सुबोध भाटी, गजेंद्र भाटी, देशपाल भाटी, लखन जाटव, गौरव भाटी, विक्रांत चौधरी, जाकिर जेडी, वकील सिद्दीकी, सोहेल गुड्डा, मुकेश सक्सेना, उपेंद्र यादव, शकील अहमद, सलीम मेंबर, मनदीप भाटी सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।


