दादरी विधानसभा में विकास को मिली नई रफ्तार, विधायक तेजपाल सिंह नागर के प्रयासों से ₹144.61 लाख के विकास कार्य स्वीकृत
ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में सड़क, सीसी रोड और इंटरलॉकिंग मार्गों का होगा निर्माण, जनता को मिलेगा बेहतर आवागमन का लाभ
ग्रेटर नोएडा/दादरी।
दादरी विधानसभा क्षेत्र के विकास को नई गति देते हुए विधायक श्री तेजपाल सिंह नागर के प्रयासों से क्षेत्र में विभिन्न आधारभूत विकास परियोजनाओं को स्वीकृति प्रदान की गई है। इन विकास कार्यों पर ₹144.61 लाख की धनराशि व्यय की जाएगी, जिससे ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में सड़क संपर्क मजबूत होगा और नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
स्वीकृत परियोजनाओं के अंतर्गत ग्राम कुलेसरा के आदर्श बिहार क्षेत्र में कृष्ण पाल के मकान से उमेश त्यागी के मकान तक इंटरलॉकिंग मार्ग निर्माण कार्य (लागत ₹9.75 लाख), अंटी कॉलोनी में पाल आटा चक्की से श्रीकांत यादव के मकान तक इंटरलॉकिंग मार्ग निर्माण कार्य (लागत ₹6.06 लाख), पुस्ता रोड से आरिफ के फार्म हाउस, हेरिटेज स्कूल होते हुए अरविंद कुमार के मकान तक सीसी रोड निर्माण कार्य (लागत ₹42.45 लाख) तथा मेन पुस्ता से श्रीराम कॉलोनी में दरोगा जी के मकान से गणेश चौहान के मकान होते हुए पुस्ता तक इंटरलॉकिंग मार्ग निर्माण कार्य (लागत ₹69.02 लाख) शामिल हैं।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
इसके अलावा ग्राम सुत्याना स्थित बालाजीपुरम में बालकृष्ण झा के मकान से श्री दुर्गा मंदिर होते हुए कृष्ण सारस्वत के मकान तक लगभग 200 मीटर लंबी सीसी रोड निर्माण परियोजना को भी स्वीकृति प्रदान की गई है, जिसकी अनुमानित लागत ₹17.33 लाख है।
इन विकास कार्यों के पूर्ण होने के बाद क्षेत्रवासियों को बेहतर सड़क संपर्क, सुगम यातायात, जलभराव जैसी समस्याओं से राहत तथा मजबूत आधारभूत संरचना का लाभ मिलेगा। साथ ही क्षेत्र के सामाजिक एवं आर्थिक विकास को भी नई दिशा मिलेगी।
इस अवसर पर विधायक श्री तेजपाल सिंह नागर ने कहा कि प्रदेश सरकार के मार्गदर्शन और जनता के सहयोग से दादरी विधानसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता को बेहतर सड़क, स्वच्छ वातावरण और मजबूत आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। विकास कार्यों की यह श्रृंखला आगे भी निरंतर जारी रहेगी और क्षेत्र के प्रत्येक गांव एवं वार्ड तक विकास पहुंचाया जाएगा।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
कार्यक्रम में भाजपा गौतमबुद्ध नगर के जिलाध्यक्ष श्री अभिषेक शर्मा, मंडल अध्यक्ष लोकेश त्यागी सहित सर्वेश कुमार राय, केशव राज, प्रताप, विजय कुमार राय, धर्मपाल सिंह, अशोक कुमार पाण्डेय, देवेंद्र चौहान, हबीब मास्टर, मनोज, लोकेंद्र चौधरी, श्याम पांडेय, संजय कुमार, कौशलेंद्र, रविंद्र सिंह वर्मा, राजेन्द्र सिंह, प्रीतम सिंह, रविंद्र, उमाकांत शर्मा, श्याम सिंह, अंकुश चौधरी, राकेश चौधरी, डॉ. पंकज शर्मा, सत्य प्रकाश यादव, जनवेद यादव, मनोज भाटी, हरवीर फौजी एवं शोभनाथ वर्मा सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे






