
ग्रेटर नोएडा/मेरठ- वैवाहिक वर्षगांठ पर निःशुल्क लाइब्रेरी को मिला सहयोग, दंपति ने दिए 1,100 रुपये का दान-टीम ग्राम पाठशाला
ग्रेटर नोएडा। समाज में शिक्षा और ज्ञान के प्रसार को बढ़ावा देने की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल करते हुए मेरठ जनपद के ग्राम फजलगढ़ निवासी श्री सतेंद्र बैसोया एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती राकेश बैसोया ने अपनी वैवाहिक वर्षगांठ के शुभ अवसर पर ग्राम सरकपुर, ग्रेटर नोएडा स्थित निःशुल्क लाइब्रेरी के लिए 1,100 रुपये का सहयोग प्रदान किया।







