थाना बादलपुर में पुलिस सम्मेलन आयोजित, बीट पुलिसिंग, जनसुनवाई और लंबित विवेचनाओं के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर जोर
ग्रेटर नोएडा,
पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर में पुलिसिंग व्यवस्था को और अधिक प्रभावी, जवाबदेह एवं जनकेंद्रित बनाने के उद्देश्य से पुलिस कमिश्नर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशानुसार डीसीपी सेंट्रल नोएडा श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में एडीसीपी सेंट्रल नोएडा श्री स्वतंत्र कुमार सिंह ने एसीपी-2 सेंट्रल नोएडा श्री जितेंद्र कुमार सिंह के साथ थाना बादलपुर पर पुलिसकर्मियों के साथ सम्मेलन आयोजित किया।
सम्मेलन के दौरान एडीसीपी ने पुलिसकर्मियों को यक्ष (Yaksha) ऐप के माध्यम से बीट पुलिसिंग से संबंधित सूचनाओं को नियमित रूप से अपडेट एवं मॉनिटर करने, बीट पुलिसिंग में सक्रिय सहभागिता बढ़ाने तथा आमजन के साथ बेहतर संवाद स्थापित कर जनसंपर्क मजबूत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए बीट स्तर पर सतत निगरानी और नागरिकों के साथ प्रभावी समन्वय आवश्यक है।
बैठक में सभी विवेचकों को निर्देशित किया गया कि लंबित विवेचनाओं का 60 एवं 90 दिवस की निर्धारित समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण, निष्पक्ष एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि पीड़ितों को समय पर न्याय मिल सके और पुलिस कार्यप्रणाली में पारदर्शिता बनी रहे।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
इसके साथ ही सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में दर्ज गुमशुदगी के मामलों की शीघ्र बरामदगी के लिए विशेष टीमों का गठन करने, व्यापक प्रचार-प्रसार करने तथा तकनीकी एवं मानवीय संसाधनों का उपयोग करते हुए गुमशुदा व्यक्तियों को जल्द से जल्द खोजने के निर्देश दिए गए।
गोष्ठी में उपस्थित सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नियमित जनसुनवाई आयोजित करने, आमजन की समस्याओं को संवेदनशीलता के साथ सुनने तथा प्राप्त होने वाली जनशिकायतों एवं आईजीआरएस (IGRS) प्रकरणों का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
अधिकारियों ने कहा कि पुलिस और जनता के बीच विश्वास एवं संवाद को मजबूत करना कमिश्नरेट पुलिस की प्राथमिकता है। इसके लिए प्रत्येक पुलिसकर्मी को अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा, पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ करना होगा।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
यह सम्मेलन पुलिसिंग को अधिक प्रभावी, तकनीक-संचालित एवं जनोन्मुखी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।






