ऑनलाइन रजिस्ट्री व्यवस्था के विरोध में किसान एकता महासंघ ने सौंपा ज्ञापन, आंदोलन को दिया समर्थन
ग्रेटर नोएडा,
किसान हितों से जुड़े मुद्दों को लेकर सक्रिय किसान एकता महासंघ ने आज ऑनलाइन रजिस्ट्री व्यवस्था के विरोध में ज्ञापन सौंपकर अपनी आपत्तियां दर्ज कराईं। संगठन के राष्ट्रीय महासचिव अमित नागर के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन सौंपते हुए किसानों की समस्याओं के समाधान की मांग की।
इस अवसर पर संगठन के जिला अध्यक्ष चौ. अरविंद सैकेटरी ने कहा कि पिछले कई दिनों से रजिस्ट्रार कार्यालय पर ऑनलाइन रजिस्ट्री प्रक्रिया के विरोध में धरना-प्रदर्शन चल रहा है। किसानों और आम नागरिकों को इस नई व्यवस्था के कारण विभिन्न प्रकार की व्यावहारिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, जिससे लोगों में असंतोष व्याप्त है।
उन्होंने कहा कि किसान एकता महासंघ ऑनलाइन माध्यम से रजिस्ट्री किए जाने की वर्तमान व्यवस्था का विरोध करता है और मांग करता है कि किसानों एवं आमजन की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए इस प्रक्रिया की पुनः समीक्षा की जाए। संगठन का मानना है कि जब तक किसानों की चिंताओं का समाधान नहीं किया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
राष्ट्रीय महासचिव अमित नागर ने कहा कि किसान एकता महासंघ किसानों और आम जनता के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने आश्वासन दिया कि संगठन रजिस्ट्री कार्यालय पर चल रहे आंदोलन के साथ मजबूती से खड़ा है और आवश्यकता पड़ने पर हर स्तर पर सहयोग एवं समर्थन प्रदान करेगा।
उन्होंने कहा कि किसान हितों से जुड़े किसी भी मुद्दे पर संगठन हमेशा किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहेगा तथा उनकी आवाज को प्रशासन और सरकार तक पहुंचाने का कार्य करता रहेगा।
ज्ञापन कार्यक्रम के दौरान संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और किसानों के हितों की रक्षा के लिए एकजुट रहने का संकल्प व्यक्त किया।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)






