ग्रेटर नोएडा। गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय (जीबीयू) में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए आयोजित दूसरे चरण की प्रवेश काउंसलिंग में विद्यार्थियों का उत्साह देखने को मिला। 25 जून को आयोजित काउंसलिंग प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न हुई, जिसमें 600 से अधिक विद्यार्थियों ने विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश लिया।
उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा, अत्याधुनिक अधोसंरचना, अनुभवी शिक्षकों, बेहतर प्लेसमेंट अवसरों और शोध एवं नवाचार के अनुकूल माहौल के कारण गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय देशभर के विद्यार्थियों की पसंद बनता जा रहा है।
काउंसलिंग के दौरान विद्यार्थियों ने विशेष रूप से लॉ, एप्लाइड साइकोलॉजी, बायोटेक्नोलॉजी, इंफॉर्मेशन एंड कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी, जनसंचार एवं प्रबंधन जैसे पाठ्यक्रमों में खास रुचि दिखाई।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
विश्वविद्यालय के कई लोकप्रिय पाठ्यक्रमों में सीटें लगभग भर चुकी हैं। बीए-एलएलबी, बीएससी-बीएड, एप्लाइड साइकोलॉजी, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग तथा सीएसई विद आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे कार्यक्रमों में अब सीटों की उपलब्धता बेहद सीमित रह गई है। यह इन पाठ्यक्रमों की बढ़ती लोकप्रियता को दर्शाता है।
बीए-बीएड कार्यक्रम में बची हुई सीटों के लिए 2 जुलाई 2026 को विशेष काउंसलिंग आयोजित की जाएगी। पात्र अभ्यर्थी इसमें भाग ले सकेंगे।
इसके अलावा 12 जुलाई 2026 को जीबीयू-ईटी प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिसमें पीएचडी, बीएससी क्लीनिकल साइकोलॉजी और एलएलएम (एक वर्षीय) पाठ्यक्रमों के लिए लिखित परीक्षा होगी। साथ ही विश्वविद्यालय द्वारा शुरू किए गए रोजगारपरक एवं अत्याधुनिक पाठ्यक्रम मास्टर्स इन न्यूक्लियर मेडिसिन के लिए भी इसी दिन प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। यह पाठ्यक्रम स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विज्ञान के क्षेत्र में विद्यार्थियों के लिए नए अवसर प्रदान करेगा।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, सीयूईटी के माध्यम से आवेदन करने वाले विद्यार्थियों के लिए अगली प्रवेश काउंसलिंग जुलाई माह में आयोजित की जाएगी, जिससे देशभर के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को जीबीयू में अध्ययन का अवसर मिलेगा।
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय लगातार नवाचार, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, उद्योग-अकादमिक सहयोग, बेहतर प्लेसमेंट और विद्यार्थी-केंद्रित वातावरण के माध्यम से उच्च शिक्षा के क्षेत्र में अपनी पहचान मजबूत कर रहा है। आधुनिक सुविधाओं और रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रमों के कारण जीबीयू आज विद्यार्थियों के लिए एक प्रमुख शैक्षणिक गंतव्य के रूप में उभर रहा है।






