ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्धनगर पुलिस द्वारा अपराध एवं अवैध हथियारों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जारचा पुलिस ने एक युवक को अवैध शस्त्र के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक .32 बोर की अवैध देशी पिस्टल, मैगजीन तथा एक जिंदा कारतूस बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, 27 जून 2026 को थाना जारचा पुलिस ने लोकल इंटेलिजेंस एवं गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए झम्मनपुरा से दादूपुर खटाना जाने वाले मार्ग पर घेराबंदी कर आरोपी प्रियांशु पुत्र अमित सिंह को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से .32 बोर की एक अवैध देशी पिस्टल, मैगजीन और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान प्रियांशु (22 वर्ष) पुत्र अमित सिंह, निवासी ग्राम दादूपुर खटाना, थाना जारचा, जनपद गौतमबुद्धनगर के रूप में हुई है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध थाना जारचा में मु0अ0सं0 113/2026 के तहत धारा 3/25 आयुध अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में अवैध हथियारों की तस्करी एवं अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए अभियान लगातार जारी है और कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।






