स्वामी विवेकानंद जी की पुण्यतिथि पर भाकियू का किसान संगोष्ठी एवं संगठन विस्तार कार्यक्रम, डेरीन कोट में कैंप कार्यालय का शुभारंभ
स्वामी विवेकानंद जी की पुण्यतिथि के अवसर पर ग्राम डेरीन कोट में भारतीय किसान यूनियन द्वारा किसान संगोष्ठी एवं संगठन विस्तार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुखबीर भाटी ने की, जबकि संचालन नितिन भाटी ने किया।
कार्यक्रम के दौरान भारतीय किसान यूनियन के कैंप कार्यालय का शुभारंभ जिलाध्यक्ष नोएडा अशोक भाटी एवं दादरी जिलाध्यक्ष मनोज मावी ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर क्षेत्र के किसानों और ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
कार्यक्रम में ग्रामीणों ने डेरीन कोट अंडरपास के निर्माण की मांग प्रमुखता से उठाई। उन्होंने बताया कि अंडरपास के अभाव में अब तक दर्जनों युवाओं की सड़क दुर्घटनाओं में जान जा चुकी है। इसके अलावा ब्लॉक स्तर की सुविधाओं की उपलब्धता, मूलभूत सुविधाओं का विस्तार, जोहड़ के सौंदर्यीकरण, नाली, खरंजा एवं आरसीसी सड़क निर्माण सहित विभिन्न जनसमस्याओं को भी उठाया गया।
दादरी जिलाध्यक्ष मनोज मावी ने आश्वासन दिया कि सभी मांगों एवं समस्याओं को शीघ्र ही उप जिलाधिकारी (एसडीएम) दादरी के समक्ष रखकर उनके समाधान के लिए प्रभावी प्रयास किए जाएंगे।
संगठन विस्तार कार्यक्रम के दौरान दर्जनों लोगों ने बाबा महेंद्र सिंह टिकैत की विचारधारा से प्रेरित होकर भारतीय किसान यूनियन की सदस्यता ग्रहण की।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
स्वामी विवेकानंद जी की पुण्यतिथि पर उपस्थित सभी लोगों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। जिलाध्यक्ष अशोक भाटी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी का संदेश आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि स्वामी जी का आह्वान “उठो, जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो जाए” आज भी समाज को नई दिशा देता है। उन्होंने युवाओं से आत्मविश्वास, चरित्र निर्माण और समाज सेवा के मार्ग पर चलने का आह्वान करते हुए कहा कि “नर सेवा ही नारायण सेवा है” तथा गरीब और जरूरतमंदों की सेवा ही सच्चा धर्म है।
कार्यक्रम में विपिन प्रधान, सिंहराज गुर्जर, संजय फौजी, रमेश फौजी, प्रदीप भाटी, अनिल खारी, कृष्ण प्रधान, दिनेश नागर, श्री पहलवान, अरुण भाटी, सुमित कसाना, अनूप नागर, राजा चौधरी, संजय भाटी, महेश चेची, राजवीर भाटी, रामकेश भाटी, विजेंद्र भाटी, जयकरण सिंह, धीरज सिंह, राजेंद्र सिंह, देशराज सिंह, विक्रम भाटी, राजपाल सिंह, उदयराज भाटी, रामकिशन भाटी, शिवराज चौधरी, वीरपाल भाटी, कुलदीप भाटी सहित बड़ी संख्या में किसान एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।






