यमुना प्राधिकरण के खिलाफ बड़े आंदोलन की चेतावनी, भाकियू (कृषक) ने किसानों के हकों को लेकर भरी हुंकार
- ग्रेटर नोएडा। भारतीय किसान यूनियन (कृषक) की मासिक बैठक ग्रेटर नोएडा स्थित संगठन के कैंप कार्यालय में राष्ट्रीय संरक्षक प्रताप नागर की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में किसानों की विभिन्न लंबित समस्याओं, संगठन के विस्तार तथा आगामी रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्ण नागर ने कहा कि यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) लगातार किसानों की समस्याओं की अनदेखी कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि किसानों को 10 प्रतिशत विकसित भूखंड, अतिरिक्त मुआवजा, आबादी निस्तारण, क्षेत्रीय युवाओं को रोजगार सहित कई महत्वपूर्ण मांगों पर केवल आश्वासन दिए जा रहे हैं, जबकि धरातल पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही है।
उन्होंने कहा कि किसान लंबे समय से अपने हक और अधिकारों की लड़ाई लड़ रहे हैं, लेकिन अब केवल आश्वासनों से काम नहीं चलेगा। यदि प्राधिकरण ने जल्द किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं किया, तो भारतीय किसान यूनियन (कृषक) जल्द ही यमुना प्राधिकरण के खिलाफ बड़े आंदोलन की घोषणा करेगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्राधिकरण प्रशासन की होगी।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
बैठक के दौरान संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से कई नए पदाधिकारियों की नियुक्ति भी की गई। राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष जीतू गुर्जर ने बताया कि दर्जनों लोगों ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर मनीष शर्मा को एनसीआर सचिव, सुनील शर्मा को जिला उपाध्यक्ष (विधि प्रकोष्ठ), पवन बैसला को सोशल मीडिया प्रभारी, रवींद्र भाटी को जिला प्रवक्ता, अमित शर्मा को मंडल उपाध्यक्ष (युवा मोर्चा), ऋषभ शर्मा को ग्राम अध्यक्ष तथा राहुल शर्मा को जिला उपाध्यक्ष (युवा मोर्चा) सहित विभिन्न पदों पर मनोनीत किया गया।
बैठक में संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने किसानों की एकजुटता पर बल देते हुए संघर्ष को और तेज करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर हरवीर सिंह, प्रताप नागर, ऋषिपाल कसाना, सतपाल नागर, हरेंद्र नागर, राकेश अवाना, जितेंद्र नागर, सरजीत नागर, एडवोकेट कपिल कसाना, नरेंद्र जाट, अजीत भाटी, सौरव वर्मा, संजय नागर, प्रमोद तोगड़, दीपक, धर्मेंद्र भाटी, कुमार, पुष्पेंद्र शर्मा, दिनेश बंसल, भगवान सिंह सहित बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)






