ग्राम पाठशाला और श्री गुरु रविदास मंदिर समिति की संयुक्त बैठक सम्पन्न, जल्द शुरू होगी आधुनिक ग्रामीण पुस्तकालय
दिनांक 5 जुलाई को संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास मंदिर परिसर में ग्राम पाठशाला टीम एवं श्री गुरु रविदास मंदिर समिति की संयुक्त बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सर्व समाज के गणमान्य नागरिकों, युवाओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए अपने-अपने विचार साझा किए।
बैठक में निर्णय लिया गया कि शीघ्र ही मंदिर परिसर में एक आधुनिक ग्रामीण पुस्तकालय (लाइब्रेरी) की स्थापना की जाएगी। इस पुस्तकालय में विद्यार्थियों की सुविधा के लिए वाई-फाई कनेक्टिविटी, ऑनलाइन कक्षाओं की व्यवस्था, अध्ययन हेतु कुर्सी-टेबल, विभिन्न विषयों की उपयोगी पुस्तकें तथा अन्य आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे। पुस्तकालय शुरू करने से पहले हॉल को व्यवस्थित एवं अध्ययन योग्य बनाया जाएगा।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
बैठक में उपस्थित सभी लोगों ने शिक्षा, ज्ञान और सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस पहल को सफल बनाने का संकल्प लिया तथा समाज के प्रत्येक वर्ग से इस अभियान में सहयोग करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर ग्राम पाठशाला अभियान का संदेश भी दोहराया गया—
“एक ही संकल्प, एक ही संदेश — भारत बने पुस्तकालयों का देश।”
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
ग्राम पाठशाला का मानना है कि विकसित भारत की राह गाँवों के पुस्तकालयों से होकर गुजरती है। पुस्तकालय केवल एक भवन नहीं, बल्कि ज्ञान, संस्कार और उज्ज्वल भविष्य का केंद्र है। यह गाँव की आवश्यकता भी है और हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी भी। सभी ग्रामीणों से अपने-अपने गाँव में पुस्तकालय स्थापित करने और इस जनभागीदारी अभियान से जुड़ने की अपील की गई।






