- IBA की पहल रंग लाई, ACEO सुमित यादव ने इकोटेक-3 की समस्याओं का लिया जायजा
- इकोटेक-3 औद्योगिक क्षेत्र का ACEO सुमित यादव ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
- ग्रेटर नोएडा: IBA की पहल पर औद्योगिक क्षेत्र में पहुंचे ACEO, समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश
- इकोटेक-3 की बदहाल व्यवस्थाओं पर एक्शन, ACEO सुमित यादव ने मौके पर दिए निर्देश

ग्रेटर नोएडा। इंडस्ट्रियल बिजनेस एसोसिएशन (IBA) की पहल पर ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी (ACEO) श्री सुमित यादव ने प्राधिकरण के विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ इकोटेक-3 औद्योगिक क्षेत्र का विस्तृत स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण का उद्देश्य औद्योगिक क्षेत्र में व्याप्त मूलभूत समस्याओं का मौके पर आकलन कर उनके शीघ्र समाधान की दिशा में प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करना था।
निरीक्षण के दौरान IBA के अध्यक्ष अमित उपाध्याय ने अधिकारियों को क्षेत्र में साफ-सफाई, कूड़ा निस्तारण, ड्रेनेज, सीवरेज, सड़क, जलभराव एवं हॉर्टिकल्चर से जुड़ी समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र में बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना उद्योगों के सुचारु संचालन के लिए अत्यंत आवश्यक है।
समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए ACEO सुमित यादव ने संबंधित अधिकारियों को कूड़े के ढेर तत्काल हटाने, नियमित सफाई सुनिश्चित करने, झाड़ियों की कटाई तथा मानसून से पूर्व सभी ड्रेनों की युद्धस्तर पर सफाई कराने के निर्देश दिए। उन्होंने सड़कों के गड्ढों को तत्काल गिट्टी डालकर रोलर से समतल कराने, सड़क चौड़ीकरण का कार्य गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने तथा निर्माणाधीन आरसीसी ड्रेन के कार्य में तेजी लाने के भी निर्देश दिए।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
निरीक्षण के दौरान बड़े नाले से जुड़ रही निर्माणाधीन कलवर्ट एवं जल निकासी व्यवस्था का भी जायजा लिया गया। एसीईओ ने स्पष्ट कहा कि ड्रेनेज, सीवरेज, गार्बेज, सड़क और हॉर्टिकल्चर से संबंधित किसी भी समस्या के कारण उद्यमियों को असुविधा नहीं होनी चाहिए। सभी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए।
इस अवसर पर IBA अध्यक्ष अमित उपाध्याय ने कहा कि संस्था का उद्देश्य केवल समस्याओं को उठाना नहीं, बल्कि उनके स्थायी समाधान को धरातल पर लागू कराना है। IBA लगातार औद्योगिक क्षेत्रों को स्वच्छ, सुरक्षित, सुविधायुक्त एवं आदर्श औद्योगिक सेक्टर के रूप में विकसित करने के लिए शासन, प्रशासन और प्राधिकरण के साथ समन्वय बनाकर कार्य कर रही है और यह प्रयास आगे भी निरंतर जारी रहेगा।
उन्होंने औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए टीम गठित करने एवं सकारात्मक सहयोग प्रदान करने पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्री रवि कुमार एन.जी. का आभार व्यक्त किया। साथ ही, मौके पर पहुंचकर निरीक्षण करने एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देने के लिए ACEO श्री सुमित यादव का भी धन्यवाद ज्ञापित किया।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
निरीक्षण के दौरान प्राधिकरण के स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ प्रबंधक श्री चेतराम सिंह, प्रोजेक्ट विभाग के मैनेजर श्री प्रशांत समाधिया, संविदा सुपरवाइजर श्री जितेंद्र कुमार, श्री प्रमोद कुमार, श्री अनिल कुमार, श्री धनेश भाटी सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी तथा इंडस्ट्रियल बिजनेस एसोसिएशन (IBA) के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।






