20 जुलाई के महाअनशन को सफल बनाने का संकल्प,
ग्रेटर नोएडा। ग्राम मांयचा में आयोजित किसानों की बैठक में शेष 4% आवासीय प्लॉट की मांग को लेकर आंदोलन को और तेज करने का निर्णय लिया गया। बैठक में किसानों ने एक स्वर में ऐलान किया कि 20 जुलाई को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर प्रस्तावित महाअनशन को ऐतिहासिक और सफल बनाया जाएगा।
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि 64.7% अतिरिक्त मुआवजे के लिए हुए समझौते में किसानों को शेष 4% आवासीय प्लॉट दिए जाने का स्पष्ट प्रावधान था, लेकिन वर्षों बीत जाने के बावजूद समझौते को पूरी तरह लागू नहीं किया गया। किसानों का कहना है कि यह उनके वैधानिक अधिकारों की अनदेखी है।
किसानों ने आरोप लगाया कि समान परिस्थितियों में कई किसानों को लाभ दिया गया, जबकि अनेक पात्र किसान आज भी अपने अधिकार से वंचित हैं। उन्होंने कहा कि यह स्थिति भारतीय संविधान के अनुच्छेद-14 के तहत समानता के अधिकार की भावना के विपरीत है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
बैठक में स्पष्ट किया गया कि 4% आवासीय प्लॉट कोई अनुग्रह या एहसान नहीं, बल्कि किसानों का वैधानिक एवं न्यायसंगत अधिकार है। किसानों ने कहा कि जब तक उनकी सभी न्यायोचित मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक उनका लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण आंदोलन जारी रहेगा।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 20 जुलाई को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर आयोजित महाअनशन में बड़ी संख्या में पहुंचकर किसान अपनी एकजुटता और दृढ़ संकल्प का परिचय देंगे। इसके लिए गांव-गांव जनसंपर्क अभियान चलाने और अधिक से अधिक किसानों, ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों को आंदोलन से जोड़ने का निर्णय भी लिया गया।
बैठक के अंत में सभी किसानों से अपील की गई कि वे अधिक से अधिक संख्या में महाअनशन में शामिल होकर किसानों के अधिकारों की इस लड़ाई को मजबूत बनाएं।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
किसानों का संकल्प:
- “4% आवासीय प्लॉट हमारा अधिकार है, कोई एहसान नहीं।”
- “हक लेकर रहेंगे, झुकेंगे नहीं






