21 जुलाई की किसान पंचायत को लेकर रामपुर फतेहपुर में हुई बैठक, किसानों से दादरी तहसील पहुंचने का आह्वान
ग्रेटर नोएडा, 
संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले 21 जुलाई को दादरी तहसील पर आयोजित होने वाली किसान पंचायत की तैयारियों के संबंध में सोमवार को ग्राम रामपुर फतेहपुर में एक महत्वपूर्ण किसान बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता लख्मीचंद भाटी ने की, जबकि संचालन धर्मवीर कसाना ने किया।
बैठक को भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) नोएडा के जिलाध्यक्ष अशोक भाटी, दादरी जिलाध्यक्ष मनोज मावी, सिंहराज गुर्जर तथा अनिल खारी ने संबोधित किया। वक्ताओं ने किसानों से अधिक से अधिक संख्या में 21 जुलाई को दादरी तहसील पहुंचकर अपनी मांगों के समर्थन में एकजुट होने की अपील की।
बैठक में किसानों ने 10 प्रतिशत विकसित आवासीय भूखंड, स्थानीय युवाओं को रोजगार, सामुदायिक भवन, कन्या पाठशाला, चिकित्सा केंद्र तथा गांव के लिए वैकल्पिक मार्ग जैसी मांगों को प्रमुखता से उठाया।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
दादरी जिलाध्यक्ष मनोज मावी ने कहा कि किसानों की सभी समस्याओं को प्रभावी ढंग से ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के समक्ष उठाकर उनके समाधान का प्रयास किया जाएगा।
वहीं, नोएडा जिलाध्यक्ष अशोक भाटी ने अपने संबोधन में दिल्ली के जंतर-मंतर पर किसान आंदोलन के दौरान हुए लाठीचार्ज की निंदा की। उन्होंने भारत-अमेरिका मुक्त व्यापार समझौते (फ्री ट्रेड डील) का विरोध करते हुए कहा कि यदि किसान और ग्रामीण समाज संगठित होकर अपनी आवाज नहीं उठाएगा तो किसानों के हित प्रभावित हो सकते हैं। उन्होंने सभी किसानों से 21 जुलाई की पंचायत में बड़ी संख्या में भाग लेने का आह्वान किया।
बैठक के दौरान संगठन का विस्तार करते हुए पवन भाटी (पुत्र बिजेंद्र भगत) को जिला उपाध्यक्ष तथा गजराज हवलदार को ग्राम अध्यक्ष, रामपुर नियुक्त किया गया। साथ ही कई नए सदस्यों को संगठन की सदस्यता भी दिलाई गई।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
इस अवसर पर यादराम नेताजी, रामपाल नेताजी, चरण सिंह भाटी, संजय फौजी, सुमित कसाना, नवीन कसाना, कर्मवीर मावी, चमन भाटी, मनवीर भाटी, धर्मवीर भाटी, विनोद अधाना, कमलजीत खारी, दीपन तंवर, भागमल भाटी, राजपाल हवलदार, मदन सिंह, शिवकिशोर, धर्मवीर खटाना, जितेंद्र कसाना, सतीश शर्मा, भोलू भाटी, राहुल चंदीला, प्रमोद नागर सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।






