गाजियाबाद/नई दिल्ली, देश बचाओ मोर्चा के आह्वान पर 21 जुलाई को नई दिल्ली स्थित किसान घाट पर प्रस्तावित किसान महापंचायत में शामिल होने जा रहे भारतीय किसान यूनियन (बलराज) के राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराज भाटी एवं संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को पुलिस प्रशासन द्वारा रोकने और हिरासत में लेने की कार्रवाई की भारतीय किसान यूनियन (बलराज) ने कड़ी निंदा की है।
संगठन के अनुसार, देर रात से ही उत्तर प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों से दिल्ली जाने वाले भाकियू (बलराज) के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को उनके घरों पर नजरबंद (हाउस अरेस्ट) कर दिया गया। वहीं संगठन के राष्ट्रीय कार्यालय पर भारी पुलिस बल तैनात कर उसे पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया। जब राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराज भाटी अपने साथियों के साथ दिल्ली कूच के लिए निकले तो पुलिस ने उन्हें रोककर हिरासत में ले लिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की भी हुई।
भारतीय किसान यूनियन (बलराज) ने कहा कि शांतिपूर्ण ढंग से अपनी बात रखने जा रहे किसानों को रोकना लोकतांत्रिक अधिकारों का खुला उल्लंघन है। संगठन का आरोप है कि सरकार पुलिस बल के माध्यम से किसानों की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है, जो लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
संगठन ने भारत-अमेरिका ट्रेड डील का विरोध करते हुए कहा कि यह समझौता किसानों, कृषि और देशहित के खिलाफ है। भारतीय किसान यूनियन (बलराज) ने इस नीति का विरोध जारी रखने का संकल्प दोहराते हुए देशभर के किसानों से आंदोलन में एकजुट होने का आह्वान किया।
संगठन ने घोषणा की कि 23 जुलाई को पुनः दिल्ली कूच किया जाएगा और भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में व्यापक आंदोलन चलाया जाएगा। संगठन का कहना है कि दमनात्मक कार्रवाई के बावजूद किसान अपने अधिकारों और देशहित के मुद्दों पर पीछे नहीं हटेंगे।
इस अवसर पर महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष रेखा सिवाल, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रोहित भाटी, राष्ट्रीय प्रवक्ता विपिन खारी, प्रदेश अध्यक्ष योगेश वैष्णव, प्रदेश उपाध्यक्ष राहुल भाटी, बृजेश भाटी, पश्चिमी उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष सोविंदर भाटी, मेरठ मंडल उपाध्यक्ष रवीन्द्र भाटी, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. खालिद मसूरी, गाजियाबाद जिलाध्यक्ष संदीप राणा, हापुड़ जिलाध्यक्ष महेश शिशौदिया, जिला संगठन मंत्री संजय चौधरी, जरीफ दादरी, गाजियाबाद जिला कोषाध्यक्ष साजिद, जिला सचिव सैदू हसन, मेरठ मंडल उपाध्यक्ष रोहतास प्रजापति, गाजियाबाद जिला संगठन मंत्री रियाज राणा, जिला प्रचार मंत्री नौशाद मसूरी, रफीक सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)






