बूढ़ा बाबू सेवा समिति ट्रस्ट द्वारा जेवर में महाराजा दक्ष प्रजापति जयंती पर निकाली गई भव्य शोभायात्रा
जेवर, बूढ़ा बाबू सेवा समिति ट्रस्ट (पंजीकृत), जेवर के तत्वावधान में महाराजा दक्ष प्रजापति जी की जयंती के शुभ अवसर पर शुक्रवार को भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। श्रद्धा, उत्साह और भक्ति से ओत-प्रोत इस शोभायात्रा में बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने भाग लिया।
शोभायात्रा का शुभारंभ शहीद भगत सिंह चौक, जेवर से हुआ। यात्रा दाऊजी मोहल्ला, टप्पल रोड एवं जेवर मेन चौराहा से होते हुए बूढ़ा बाबू मंदिर पहुंची, जहां इसका विधिवत समापन किया गया।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
शोभायात्रा में महाराजा दक्ष प्रजापति जी की आकर्षक झांकी के साथ-साथ भारत के सबसे कम उम्र के शहीद रामचंद्र विद्यार्थी तथा महान पत्रकार, साहित्यकार, संविधान सभा के सदस्य संत राम बी.ए. की झांकियां भी आकर्षण का केंद्र रहीं। डीजे और धार्मिक संगीत के साथ श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह के साथ शोभायात्रा में सहभागिता की।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आगरा के वरिष्ठ समाजसेवी दिनेश प्रजापति तथा विशिष्ट अतिथि बहादुरगढ़ के समाजसेवी अरमान प्रजापति रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रजापति राजेंद्र आर्य द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर सभी अतिथियों का समिति की ओर से सम्मान एवं अभिनंदन किया गया।
शोभायात्रा का नेतृत्व समिति के निर्देशक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं फिल्म कलाकार विनय आमेरिया ने किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में समिति के अध्यक्ष बॉवी प्रजापति, उपाध्यक्ष कुलदीप उर्फ मासूम, महासचिव अजीत प्रजापति तथा कोषाध्यक्ष प्रवीन प्रजापति ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सभी पदाधिकारियों ने शोभायात्रा में शामिल अतिथियों एवं समाजसेवियों का स्वागत एवं सम्मान किया।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
इस अवसर पर चोखेलाल, रसिया प्रजापति, दीपक प्रजापति, वीरेंद्र प्रजापति, विक्की, सरोज दादी, हरिचंद्र, दिनेश प्रजापति, वकील, नरेंद्र, मोनू, मोमचंद, राजन, राहुल, विष्णु, जैकी सहित विभिन्न गांवों और शहरों से आए सैकड़ों श्रद्धालु एवं समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
समिति पदाधिकारियों ने बताया कि इस प्रकार के आयोजन समाज की सांस्कृतिक एवं सामाजिक विरासत को सहेजने के साथ-साथ युवाओं को अपने महापुरुषों के आदर्शों से प्रेरणा लेने का संदेश देते हैं।






